Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

UP Chunav 2022: लेकर कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया जारी

  • January 21, 2022
UP Chunav 2022: लेकर कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया जारी
  • Congress Manifesto 2022 कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी से इसके बारे में मीडिया से वार्ता की। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको कैसे और किस प्रकार से रोजगार दिलाएंगे यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं पर फोकस करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लिए आठ सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है। केरल के वलसाड से सांसद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी से इसके बारे में मीडिया से वार्ता की। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको कैसे और किस प्रकार से रोजगार दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं। ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने आज भर्ती विधान कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी किया है। हम उत्तर प्रदेश में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं के प्रति कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश के युवा बड़ी संख्या में लगातार रोजगार खो रहे हैं। इसके विपरीत सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। सरकार तो कुछ उद्योगपतियों के हाथ मजबूत करने में लगी है।

 

jagran

प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी का यह घोषणापत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला है। हमने उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस का युवा के लिए तथा भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमने लगातार प्रदेश में दौरा कर यूपी के नौजवानों से बात की है। सभी बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि युवा के साथ हमारा फोकस महिलाओं पर भी हैं। हम तो आठ लाख महिलाओं को नौकरी देंगे। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परीक्षाओं में घोटाले तथा धांधली से युवा परेशान है। हम हर जगह पर युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ डेढ़ लाख खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरेंगे। हम 20 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज युवा घोषणापत्र रिलीज कर किया है। हमारी सोच यह है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए हम खोखले वादे नहीं करेंगे। हम इस प्रयास में हैं कि किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे। इस घोषणापत्र में हमने यही लिखा है।

कांग्रेस का दावा है कि इस घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए युवा भर्ती विधान शीर्षक से घोषणापत्र जारी किया, जिसमें प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य का खाका है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
अमेरिका में गिरफ्तार हुई 23 साल से फरार मोनिका कपूर, CBI ला रही भारत

अमेरिका में गिरफ्तार हुई 23 साल से फरार मोनिका कपूर, CBI ला रही भारत

  • July 9, 2025
भारत बंद आज, हड़ताल पर 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, जानें क्या खुला-क्या रहेगा बंद?

भारत बंद आज, हड़ताल पर 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, जानें क्या खुला-क्या रहेगा बंद?

  • July 9, 2025
ब्राजील की धरती से दुनिया को पीएम मोदी का बड़ा संदेश, कहा-‘आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं’

ब्राजील की धरती से दुनिया को पीएम मोदी का बड़ा संदेश, कहा-‘आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं’

  • July 9, 2025
खरगे पर बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस का पलटवार, पवन खेड़ा बोले- यह घटिया मानसिकता

खरगे पर बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस का पलटवार, पवन खेड़ा बोले- यह घटिया मानसिकता

  • July 8, 2025
मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति मुर्मू का किया ‘अपमान’, BJP ने की माफी की मांग

मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति मुर्मू का किया ‘अपमान’, BJP ने की माफी की मांग

  • July 8, 2025
ट्रेड डील से पहले ट्रंप ने दिखाई नरमी, भारत पर टैरिफ की तलवार 1 अगस्त तक टाला, लिया ये बड़ा फैसला

ट्रेड डील से पहले ट्रंप ने दिखाई नरमी, भारत पर टैरिफ की तलवार 1 अगस्त तक टाला, लिया ये बड़ा फैसला

  • July 8, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘मेरी अनुमति के बिना मीडिया से बात न करें’, भाषा विवाद के बीच राज ठाकरे का पार्टी कार्यकर्ताओं को आदेश July 9, 2025
  • गुजरात में हुआ बड़ा हादसा, वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटा, नदी में गिरी कई गाड़ियां July 9, 2025
  • अमेरिका में गिरफ्तार हुई 23 साल से फरार मोनिका कपूर, CBI ला रही भारत July 9, 2025
  • चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश का साथ आना भारत के लिए खतरनाक, CDS चौहान ने दे दी बड़ी चेतावनी July 9, 2025
  • ओवरएज्ड वाहनों पर लगा फ्यूल बैन हटा, अब 1 नवंबर से NCR में लागू होगा नया नियम July 9, 2025
  • भारत बंद आज, हड़ताल पर 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, जानें क्या खुला-क्या रहेगा बंद? July 9, 2025
  • ‘एक कप्तान से और आपको क्या चाहिए’, गिल की तारीफ में रवि शास्त्री ने पढ़े कसीदे July 9, 2025
  • बिहार में वोटर लिस्ट पर मचा सियासी संग्राम, राहुल-तेजस्वी-पप्पू का ‘शक्ति प्रदर्शन’ आज July 9, 2025
  • दिल्ली-यूपी में आज होगी धुआंधार बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही का दौर जारी; इन राज्यों में IMD का अलर्ट July 9, 2025
  • ब्राजील की धरती से दुनिया को पीएम मोदी का बड़ा संदेश, कहा-‘आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं’ July 9, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez