अजय चौटाला को फरलो पर प्रियंका गांधी ने किया कटाक्ष, कहा-भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे

अजय चौटाला को फरलो पर प्रियंका गांधी ने किया कटाक्ष, कहा-भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के भाजपा को समर्थन देने के बाद दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फरलो मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कटाक्ष किया है। अजय चौटाला को मिली फरलो से संबंधित एक खबर का हवाला देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘अखिल भारतीय भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे।’

एक दिन पहले ही हरियाणा में भाजपा ने जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की घोषणा की है। राज्य में भाजपा बहुमत से छह सीट पीछे रह गई थी, जिसके बाद उसे दुष्यंत चौटाला की पार्टी का समर्थन लेना पड़ा। भाजपा ने जजपा को उप मुख्यमंत्री पद देने की भी घोषणा कर दी थी।

इसके अलावा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग प्रमुख रोहन गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘ये न्यू इंडिया है दोस्तों! यहां कुर्सी खतरे मे आते ही सब संभव हो जाता है! न कोई कायदा, न कोई कानून, यहां पर है सिर्फ सत्ता बचाने का जूनून!’

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे