प्रणव शर्मा बने सपा युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष
- सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN] । समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि आज प्रदेश में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिसके चलते आम आदमी त्रस्त है। सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग आज अपने शिविर कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा युवजन सभा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष प्रणव शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपकर पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 में पार्टी को मजबूत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। सपा महानगर अध्यक्ष मो. आज शाह, मुस्तकीम राणा, नगर विधानसभा अध्यक्ष परीक्षित वर्मा, पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि युवा ही पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिए युवाओं को एकजुट होकर पार्टी व संगठन को मजबूत करना चाहिए। इस दौरान कासिफ अलवी, इंजी. विजेश शर्मा, नागेंद्र राणा, शेखर राणा, हरपाल वर्मा, राहुल शर्मा, रामशरण, शिवम शर्मा, अंकुर शर्मा, धु्रव पंडित, विनीत शर्मा, प्रिंस शर्मा, जहीर, शदाकत अली, महफूज अंसारी आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |