पुलिस के हत्थे दो शातिर नशा तस्कर, 480 ग्राम अवैध चरस बरामद

पुलिस के हत्थे दो शातिर नशा तस्कर, 480 ग्राम अवैध चरस बरामद
सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर।

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से 480 ग्राम अवैध चरस बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी, इनकी बिक्री पर प्रभावी रोकथाम एवं नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए तीनों जनपदों में आॅपरेशन सवेरा- नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी व उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दो शातिर नशा तस्करों आहद पुत्र शाहनवाज उर्फ सिकंदर निवासी ढोली खाल थाना कुतुबशेर व दानिश पुत्र फिरोज कुरैशी निवासी बेहट मौहल्ला कस्सावान थाना बेहट को ग्राम भाऊपुर के निकट निर्माणाधीन बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 240-240 कुल 480 ग्राम अवैध चरस बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।