ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले राठी को हिरासत में लिया गया है. ध्रुव राठी के घर पर दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के करीब 30 से ज्यादा जवान पहुंचे और हिरासत में ले लिया. फिलहाल ध्रुव राठी के साथ-साथ किन-किन को हिरासत में लिया गया है, यह अभी तक साफ नहीं है.
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ध्रुव राठी को पुलिस ने डिटेन किया है. ध्रुव राठी हाल ही में भारत आए हैं. वो आठ अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सीजेपी की सभा में पहुंचे थे. यहां उन्होंने स्पीच दी. सीजेपी ने ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (ज्ञानेश कुमार) के इस्तीफे की मांग को लेकर किया था.
सीजेपी क्या बोली?
CJP ने कहा कि प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में उसके घर से हिरासत में लिया गया है. सुबह करीब 8 बजे लगभग 50 पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में पहुंचे थे.
#WATCH | दिल्ली में सुरक्षा सख्त, गाजी और चिल्ला बॉर्डर पर कैसे हैं इंतजाम देखिए @_poojaLive | @Ajatikaa | @MadihaKhan002 https://t.co/SMm0dUypVm #Delhi #JantarMantar #DelhiNoidaBorder #Alert #CJPProtest #DelhiPolice #ABPNews https://t.co/KmG5eSlIop
— ABP News (@ABPNews) October 10, 2026
आज दिल्ली में सीजेपी के नेता जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश करेंगे. हालांकि पुलिस ने काफी सख्ती बरती है और कई लेयर्स के बैरिकेड्स लगाए गए हैं. 45 मेट्रो स्टेशन शाम 6 बजे तक बंद हैं. दिल्ली और निजामुद्दीन आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई है.
ध्रुव राठी ने शुक्रवार को इंडिया गेट से वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि क्या कल के लिए तैयार हैं. मैं आ गया हूं. उन्होंने पुलिस को सख्ती को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने क्या इंतजाम किए हैं. मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं.
Hello Delhi, Ready for tomorrow? https://t.co/KnOr3T8QcH
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) October 9, 2026
राठी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ”50 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें रद्द, बसें रद्द, बॉर्डर सील, 1000 से ज़्यादा लोग हिरासत में. मोदी, आप इतने डरे हुए क्यों हैं?आपके IT सेल ने कहा था कि हमारे विरोध प्रदर्शन में शायद ही कोई आएगा, तो फिर ये सब इंतज़ाम क्यों?”
