पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
  • सहारनपुर में पुलिस लाईन मैदान पर योगाभ्यास करते पुलिस अधिकारी व कर्मचारी।

सहारनपुर [24CN]। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में रिजर्व पुलिस लाईन में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया तथा सभी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज रिजर्व पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात सूरज कुमार राय, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव के नेतृत्व में पुलिस लाईन में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से योग अभ्यास किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूरज कुमार राय एवं सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव ने अधिकारियों व कर्मचारियों को योग की महत्ता बताते हुए कहा कि योग ही स्वस्थ जीवन का आधार है। योग के माध्यम से एक ओर जहां मानसिक लाभ मिलता है। वहीं स्वस्थ जीवन जीने का आधार भी बनता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योगाभ्यास करने का आह्वान किया ताकि स्वस्थ रह सकें।

इस दौरान पुलिस लाईन में तैनात भी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा जनपद के सभी थानों के साथ महिला थाने में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें विभिन्न थानों में तैनात निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों व आरक्षियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे