पुलिस ने अवैध रूप से शराब पीने एवं पिलाने वाले 17 आरोपी पकड़े, 9 मोटरसाइकिलें की सीज

पुलिस ने अवैध रूप से शराब पीने एवं पिलाने वाले 17 आरोपी पकड़े, 9 मोटरसाइकिलें की सीज
सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।

सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने शराब के ठेकों के आसपास अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा 9 मोटरसाइकिलें को पकड़कर सीज कर दिया।

जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर जनपद में अपराधों को नियंत्रित करने एवं अपराधों में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अतुल कुमार, उपनिरीक्षक सौरभ यादव, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र व उपनिरीक्षक शिवकुमार के नेतृत्व में चैकिंग अभियान के तहत शराब के ठेकों के आसपास अवैध रूप से शराब पीने एवं पिलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों को विशेष हिदायत देते हुए उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से नौ मोटरसाइकिलों को कब्जे लेकर सीज कर दिया।

Leave a Reply