नानौता पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायलावस्था में किया गिरफ्तार

नानौता पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायलावस्था में किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने नाबालिग से अनैतिक कार्य करने के मुकदमे में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलाह मय जिंदा व खोखा कारतूस बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नानौता पुलिस देर रात्रि शेखपुरा से बुंदूगढ़ जाने वाले रास्ते पर रजवाहा पटरी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बुंदूगढ़ की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने पैदल व्यक्ति को पूछताछ के लिए रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। जब पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर ग्राम बुंदूगढ़ के खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाश ने खेत में बने ट्यूबवैल की आड़ लेकर पुलिस पर पुनः फायरिंग की। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बलप्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। दबोचे घायल बदमाश की पहचान सतबीर पुत्र चमेला निवासी ग्राम बुंदूगढ़ थाना नानौता के रूप में हुई। दबोचा गया आरोपी थाना नानौता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या-215/26 धारा-65(2) बीएनएस 5एम/6 पोक्सो अधिनियम में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा मय एक जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर लिए। पुलिस ने दबोचे गए आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।