• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

विजयदशमी के मौके पर आज 7 नई रक्षा कंपनियां देश को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

  • October 15, 2021
विजयदशमी के मौके पर आज 7 नई रक्षा कंपनियां देश को समर्पित करेंगे पीएम मोदी
  • आज विजयदशमी (Vijayadashmi 2021) के मौके पीएम नरेंद्र मोदी देश में सात नई रक्षा कंपनियों की शुरुआत करेंगे। ये कंपनियां पीएम मोदी (Narendra Modi) आज देश को समर्पित करेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से आज आयोजित होने वाले समारोह में पीएम मोदी वर्चुअली मौजूद रहेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विजयदशमी के पावन अवसर पर सात नई रक्षा कंपनियां राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक वीडियो संबोधन देंगे. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा उद्योग संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सात नई रक्षा कंपनियों का संदर्भ देते हुए कहा कि सरकार ने देश की रक्षा तैयारियों में आत्मनिर्भरता में सुधार के कदम के तहत आयुध निर्माणी बोर्ड (Ordnance Factory Board) को एक विभाग से सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाले सात निगमों में बदलने का निर्णय किया है।

प्रधानमंत्री शुक्रवार दोपहर को 12:10 बजे इन सात डीपीएसयूएस (DPSUS) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने 28 सितंबर को आदेश जारी कर कहा कि 1 अक्टूबर से आयुध निर्माणी बोर्ड को समाप्त कर 7 नई कंपनियां बनाई है।

इन सात कंपनियों का करेंगे देश को समर्पित

जिन सात नई रक्षा कंपनियों को शामिल किया गया है, उनमें मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड (MIL), बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड (अवनी), एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूई इंडिया), ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड (टीसीएल), यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL), इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) और ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) के नाम शामिल हैं।

7 निगम बनाने के लिए दोनो कोर्ट में दायर की याचिका

रक्षा मंत्रालय ने 28 सितंबर को आदेश जारी कर कहा कि 1 अक्टूबर से आयुध निर्माणी बोर्ड को समाप्त कर 7 नई कंपनियां बनाई है। अब कर्मचारी कारखानों में हड़ताल नहीं कर सकते और ना ही किसी को उकसा सकते हैं। ऐसा करने पर जेल के साथ जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। हालांकि, इन दोनों मजदूर संगठनों ने सरकार के आयुध निर्माणी बोर्ड को खत्म कर 7 निगम बनाये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। सेना के लिये यूनिफॉर्म से लेकर हथियार, गोला बारूद, तोप और मिसाइल बनाने वाली कारखानों के कर्मचारी सरकार के खिलाफ ना केवल नाराज हैं बल्कि गुस्से में भी हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
चिराग त्यागी हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, खेल प्रतिद्वंद्विता और रंजिश बनी हत्या की वजह

चिराग त्यागी हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, खेल प्रतिद्वंद्विता और रंजिश बनी हत्या की वजह

  • June 1, 2026
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, हापुड़ की बच्ची से बोले- “तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी हम पर छोड़ दो”

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, हापुड़ की बच्ची से बोले- “तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी हम पर छोड़ दो”

  • June 1, 2026
ट्रंप का दावा: पीएम मोदी ने मुलाकात का अनुरोध किया, अपाचे डिलीवरी पर फिर चर्चा

ट्रंप का दावा: पीएम मोदी ने मुलाकात का अनुरोध किया, अपाचे डिलीवरी पर फिर चर्चा

  • June 1, 2026
कुवैत पर ड्रोन-मिसाइल हमले के बाद खाड़ी में तनाव बढ़ा, कई इलाकों में सायरन

कुवैत पर ड्रोन-मिसाइल हमले के बाद खाड़ी में तनाव बढ़ा, कई इलाकों में सायरन

  • June 1, 2026
कर्नाटक कैबिनेट पर मंथन तेज: सिद्धारमैया-शिवकुमार ने हाईकमान से की बैठक, विस्तार पर नजर

कर्नाटक कैबिनेट पर मंथन तेज: सिद्धारमैया-शिवकुमार ने हाईकमान से की बैठक, विस्तार पर नजर

  • June 1, 2026
कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा: 1 जून से नई दरें लागू, दिल्ली-कोलकाता में बढ़ी कीमतें

कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा: 1 जून से नई दरें लागू, दिल्ली-कोलकाता में बढ़ी कीमतें

  • June 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अंबेहेटा मे व्यापारी की पत्नी की गला रेतकर हत्या, व्यापारियों मे रोष June 1, 2026
  • फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शांति भंग के आरोप में नौ आरोपी दबोचे June 1, 2026
  • गुलाटी सर्वसम्मति से चुने गए सहारनपुर टू व्हीलर आटो पार्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष June 1, 2026
  • बिना सर्जरी के भी संभव है वाल्वुलर हार्ट डिजिज का उपचार: डा. सुधांशु June 1, 2026
  • अवैध खनन के विरूद्ध नकुड़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही June 1, 2026
  • नवागत जिला गन्ना अधिकारी से करेंगे गन्ना मूल्य सम्बंध में वार्ता: भाकियू June 1, 2026
  • जिला मुख्यालय पर गरजे माकपा कार्यकर्ता June 1, 2026
  • ग्रामप्रधानो को प्रशासक बनाना मुख्यमंत्री के कदम को प्रधानो ने सराहा June 1, 2026
  • श्रीभागवत पुराण की स्थापना के साथ ही सभी देवी देवता विराजमान हो जाते है- भगवती प्रसाद शुक्ल June 1, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज विभाग में यादगार बनी फेयरवेल पार्टी June 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021