‘जंतर-मंतर पर धरना देंगे’, INDI गठबंधन की लंच मीटिंग के बाद बोले खरगे
नई दिल्ली। दिल्ली में भारी हंगामे और राहुल गांधी के धरने के एक दिन बाद, INDI गठबंधन के नेता बुधवार को राजधानी के एक मशहूर रेस्टोरेंट में लंच के लिए इकट्ठा हुए और आगे की रणनीति तय की।
विपक्षी सांसद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण पर दिल्ली के जनपथ स्थिर सागर रत्न रेस्टोरेंट में इकट्ठा हुए। लंच के बाद खरगे ने बताया कि हम सभी मिलकर जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
