इंदिरा गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने बताया साहस और दूरदर्शिता की मिसाल

इंदिरा गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने बताया साहस और दूरदर्शिता की मिसाल

नई दिल्ली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

वहीं, कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया। पार्टी ने उनके साहस, दूरदर्शिता और देश की संप्रभुता एवं आत्मनिर्भरता के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया।

कांग्रेस ने कहा कि इंदिरा गांधी का नेतृत्व और देश के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनकी जयंती पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।