यूपी में एनकाउंटर: कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर, दिल्ली के चर्चित समीर मर्डर केस में था फरार
बुलंदरशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदरशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में डी-कंपनी से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को ढेर कर दिया। पुलिस को नसीम दुर्रानी की तलाश लंबे समय से थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुलंदरशहर में एनकाउंटर केदौरान नसीम दुर्रानी और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी।
कई राउंड चली गोलियां..
इस दौरान नसीम दुर्रानी को कई राउंड गोलियां लग गईं, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
नसीम दुर्रानी का नाम कई प्रकरण में चर्चा में रहा था। वो अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के भी लगातार संपर्क में रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छोटा शकील ने उसे छोटा राजन की हत्या करने की भी सुपारी दी थी।
25 से अधिक मामले दर्ज
इससे पहले, नसीम दुर्रानी ने कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस पर 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई थी।
वहीं, नसीम के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और लूट जैसे कुल 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। यही नहीं, उस पर पाकिस्तानी मूल के तारिक फतेह की हत्या मामले में साजिश रचने का भी आरोप है।
