जम्मू कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी, जवानों संग LoC के पास मनाएंगे दिवाली

जम्मू कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी, जवानों संग LoC के पास मनाएंगे दिवाली
जवान संग मोदी (फाइल फोटो)जवान संग मोदी (फाइल फोटो)

हाइलाइट्स

  • दिवाली पर पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर पहुंचे
  • हरबार की तरह पीएम मोदी इसबार भी जवानों संग दिवाली मनाएंगे
  • मोदी इसबार राजौरी सेक्टर में एलओसी के पास दिवाली मनाएंगे
  • मोदी इससे पहले 5 बार जवानों संग दिवाली मना चुके हैं
  • रविवार सुबह मन की बात में और उससे पहले ट्वीट से दिवाली की बधाई दी
  • नई दिल्ली

हर बार की तरह आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों संग दिवाली मनाएंगे। इसके लिए मोदी रविवार दोपहर को जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर पहुंचे। खास बात यह है कि मोदी आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास जवानों संग दिवाली मनाएंगे। बता दें कि मोदी ने पदभार संभालने के बाद से अबतक हर बार जवानों संग की दिवाली मनाई है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी इससे पहले 5 बार जवानों संग दिवाली मना चुके हैं। मोदी कह चुके हैं कि वह जवानों को ही अपना परिवार मानते हैं। 2018 में पीएम मोदी ने भारत-चीन सीमा के नजदीक सेना और आईटीबीपी जवानों संग दिवाली मनाई थी।

इससे पहले आज पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी प्रसारित हुआ। इसमें मोदी ने दिवाली का जिक्र किया। मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय लोगों, बुनकरों और कारीगरों से सामान खरीदने का आग्रह किया। मोदी ने आगे कहा था कि इस दिवाली प्रकाश को विस्तार देकर शत्रुता की भावना को समाप्त करना चाहिए।

​27 अक्टूबर को क्यों इन्फैंट्री डे, जानें पाक से कनेक्शन

  • ​27 अक्टूबर को क्यों इन्फैंट्री डे, जानें पाक से कनेक्शन

    पैदल सेना या इन्फैंट्री (Infantry) भारतीय सशस्त्र बलों का एक अहम अंग है। देश की सुरक्षा में पैदल सेना का अहम योगदान है। इसके योगदानों और गौरवशाली इतिहास को 27 अक्टूबर का दिन समर्पित किया गया है और हर साल इस दिन पैदल सेना दिवस या इन्फैंट्री डे (Infantry Day) मनाते हैं। पैदल सेना दिवस आखिर 27 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है, इसकी वजह बेहद खास है। आइए आज इन्फैंट्री डे के इतिहास के बारे में रोचक बातें जानते हैं…
  • ​कबायली घुसपैठियों का कश्मीर पर हमला

    अक्टूबर 1947 का महीना था। देश को आजाद हुए कुछ महीने हुए थे। तीन देशी रियासतों ने भारत में विलय से इनकार कर दिया था। उनमें से एक रियासत जम्मू-कश्मीर की भी थी जिसके उस समय शासक महाराजा हरि सिंह थे। मुस्लिमों की बड़ी आबादी होने की वजह से कश्मीर पर जिन्ना की पहले से नजर थी और हरि सिंह के इनकार के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा। पाकिस्तान ने कश्मीर को जबरन हड़पने की योजना बनाई। अपनी इस योजना के हिस्से के तौर पर पाकिस्तान ने कबायली पठानों को कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार किया। कबायलियों की एक फौज ने 22 अक्टूबर, 1947 को तड़के सुबह में धावा बोल दिया।
  • कश्मीर का भारत में विलय

    महाराज हरि सिंह ने इस समय में भारत को याद किया और भारत ने भी मदद करने में पैर पीछे नहीं खींचा। महाराजा हरि सिंह द्वारा जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के समझौते पर हस्ताक्षर होने के तुरंत बाद भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन से एक पैदल सेना के दस्ते को हवाई जहाज से दिल्ली से श्रीनगर भेजा गया। इन पैदल सैनिकों के जिम्मे पाकिस्तानी सेना के समर्थन से कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आक्रमणकारी कबायलियों से लड़ना और कश्मीर को उनसे मुक्त कराना था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में आक्रमणकारियों के खिलाफ यह पहल सैन्य अभियान था।
  • ​यूं कश्मीर को कराया आजाद

    हमलावर कबायलियों की संख्या करीब 5000 थी और उनको पाकिस्तान की सेना का पूरा समर्थन हासिल था। कबायलियों ने एबटाबाद से कश्मीर घाटी पर हमला किया था। भारतीय पैदल सैनिकों ने आखिरकार कश्मीर को कबायलियों के चंगुल से 27 अक्टूबर, 1947 को मुक्त करा लिया। चूंकि इस पूरे सैन्य अभियान में सिर्फ पैदल सेना का ही योगदान था, इसलिए इस दिन को भारतीय थल सेना के पैदल सैनिकों की बहादुरी और साहस के दिन के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया।
  • युद्ध की रानी

    पैदल सेना भारतीय थल सेना की रीढ़ की हड्डी के समान है। इसको ‘क्वीन ऑफ द बैटल’ यानी ‘युद्ध की रानी’ कहा जाता है। किसी भी युद्ध में पैदल सैनिकों की बड़ी भूमिका हुआ करती है। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती, अनुशासन, संयम और कर्मठता पैदल सैनिकों के बुनियादी गुण हैं।

 

ट्वीट से दी दिवाली की शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवाली के लिए ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था, ‘देशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।’

इन्फैंट्री डे भी आज, पाक से कनेक्शन
संयोग से आज ही इन्फैंट्री डे भी है। पैदल सेना या इन्फैंट्री (Infantry) भारतीय सशस्त्र बलों का एक अहम अंग है। पैदल सेना दिवस को आज ही मनाए जाने के पीछे खास वजह है। दरअसल, आजादी के बाद से पाकिस्तान की कश्मीर पर नजर थी। इसे जबरन हड़पने की योजना बनाते हुए पाकिस्तान ने कबायली पठानों को कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार किया। कबायलियों की एक फौज ने 22 अक्टूबर, 1947 को तड़के सुबह में धावा बोल दिया था। फिर भारतीय पैदल सैनिकों ने आखिरकार कश्मीर को कबायलियों के चंगुल से 27 अक्टूबर, 1947 को मुक्त करा लिया था।

पीएम मोदी ने कब कहां मनाई दिवाली
2014 में पीएम मोदी ने सियाचिन में जवानों संग दिवाली मनाई थी। 2015 में पीएम पंजाब सीमा पर पहुंचे थे। इसके अगले साल पीएम ने हिमाचल प्रदेश में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों के सीमावर्ती इलाके में दिवाली मनाई थी। 2017 में पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गुरेज में जवानों संग दिवाली मनाई थी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे