20 साल से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की पैरवी करेगा आयोग: मकवाना

20 साल से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की पैरवी करेगा आयोग: मकवाना
सहारनपुर में केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते भाजपाई।

सहारनपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और उनके सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण को सुनिश्चित करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मकवाना ने सर्किट हाउस में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सफाई कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि आयोग का विशेष ध्यान उन सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर रहेगा, जो लंबे समय से संविदा पर कार्य कर रहे हैं। करीब 20 वर्षों से संविदा पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए आयोग पूरी पैरवी करेगा। उन्होंने अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उनके अधिकारों और सुविधाओं को लेकर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद दिल्ली रोड स्थित अजेंद्रपाल सिंह एवं सतबीर सिंह माना के आवास पर भी मकवाना का बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भारत भूषण, पूर्व अध्यक्ष विनोद घावरी, एडवोकेट रणजोत सिंह, ओपी कल्याण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply