• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Oxygen Cylinder Shortage: आक्सीजन पर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छिड़ी जंग, जानें क्या है पूरा मामला

  • April 22, 2021
Oxygen Cylinder Shortage: आक्सीजन पर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छिड़ी जंग, जानें क्या है पूरा मामला
Oxygen Cylinder Shortage
  • अस्पतालों में आक्सीजन की भारी कमी के कारण दिल्ली उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। दिल्ली ने उत्तर प्रदेश से आक्सीजन की आपू्र्ति न होने की बात कही तो उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने यह कहकर पलटवार किया है।

नई दिल्ली । अस्पतालों में आक्सीजन की भारी कमी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। दिल्ली ने उत्तर प्रदेश से आक्सीजन की आपू्र्ति न होने की बात कही, तो उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने यह कहकर पलटवार किया कि दिल्ली ने प्रमुख आक्सीजन सप्लायर आइनाक्स से अपने कोटे से अधिक आक्सीजन ले ली है। सांसों के लिए जरूरी आक्सीजन की इस लड़ाई में हरियाणा भी कूद गया, जब दिल्ली पर आक्सीजन लूटने का आरोप लगाते हुए बुधवार को उसने आक्सीजन टैंकरों को पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया।

हरियाणा सरकार ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात दिल्ली सरकार ने फरीदाबाद में उसके टैंकर से आक्सीजन निकाल ली। इस पर दिल्ली सरकार का कहना है कि हम एक सप्ताह से दिल्ली का आक्सीजन सप्लाई कोटा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जिसे लूटना बताया जा रहा है, वह दिल्ली कोटे की आक्सीजन है।

हरियाणा ने दिल्ली पर लगाया आक्सीजन लूटने का आरोप

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मसले पर कहा कि बुधवार को फरीदाबाद के प्लांट से दिल्ली के अस्पताल के लिए आ रहे आक्सीजन के ट्रक को हरियाणा के एक अधिकारी ने रोक लिया। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आक्सीजन पहुंच सकी। मंगलवार रात मोदीनगर में भी अधिकारियों द्वारा दिल्ली आने वाले आक्सीजन ट्रक को रोक दिया गया। दिल्ली कोटे की आक्सीजन को भी नहीं आने नहीं दिया जा रहा है। यह जंगलराज है, जिसे रोकने के लिए केंद्र को बेहद संवेदनशील और सक्रिय रहना होगा।

दरअसल, दिल्ली में मंगलवार रात से कुछ बड़े अस्पतालों में आक्सीजन का संकट गहराने के बाद से विवाद तेज हो गया। गुरु तेगबहादुर (जीटीबी) अस्पताल के अलावा मैक्स और गंगाराम अस्पताल में आक्सीजन की मात्रा कुछ ही घंटे के लिए बचने की खबर से हड़कंप मच गया था।

हरियाणा को हिमाचल-राजस्थान से सप्लाई बंद

दरअसल हरियाणा के प्लांटों में 270 मीट्रिक टन आक्सीजन तैयार की जाती है। उसे हिमाचल के बद्दी और राजस्थान के भिवाड़ी प्लांट से भी आक्सीजन मिलती थी, जो अब दोनों राज्यों ने बंद कर दी है। 60 से 70 मीट्रिक टन से कई गुना खपत बढ़ने के बावजूद हरियाणा अपनी खुद की आक्सीजन पर निर्भर है। राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन पर दबाव डाला जा रहा है कि दिल्ली को आक्सीजन दें।

विज बोले, हमारी प्राथमिकता हरियाणा के लोगों की जान बचाना है

हरियाणा का आक्सीजन से भरा प्रत्येक टैंकर अब पुलिस सुरक्षा के घेरे में ही अस्पतालों में जाएगा। विज ने कहा कि पहले हमें हिमाचल और राजस्थान से भी सप्लाई मिल रही थी, जो अब बंद कर दी गई है। इसलिए हम अपनी बनाई आक्सीजन पर ही निर्भर हैं। राज्य के लोगों की जरूरत पूरी होने के बाद यदि आक्सीजन बचती है तो हम दिल्ली को देंगे। इस दौरान हरियाणा ने अपने समस्त आक्सीजन गैस प्लांटों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्लांट से एक भी सिलेंडर ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट के अधिकारियों की जानकारी के बिना नहीं निकलेगा और इन प्लांट पर पुलिस तैनात रहेगी।

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में भी कमी

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के साथ भी दिल्ली का आक्सीजन विवाद गहराता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के एक अधिकारी के अनुसार राज्य के अस्पतालों में आक्सीजन की भीषण कमी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से भी बात की है। प्रदेश के अधिकांश अस्पतालों में आइनाक्स ही आक्सीजन की सप्लाई कर रहा है। दिल्ली को अतिरिक्त आक्सीजन देने से उत्तर प्रदेश में दिक्कत पैदा हो जाएगी। दिल्ली ने इस संबंध में मंगलवार को हाईकोर्ट में कहा था कि आइनाक्स उत्तर प्रदेश स्थित अपने प्लांटों से दिल्ली को आक्सीजन देने से यह कहकर मना कर रहा है कि इससे कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है।

 

Post navigation

Prev
Next
परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

  • August 8, 2026
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

  • August 8, 2026
मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

  • August 8, 2026
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

  • August 8, 2026
IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

  • August 8, 2026
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’

पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान August 8, 2026
  • पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात August 8, 2026
  • राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे; कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगी भीड़ August 8, 2026
  • मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा August 8, 2026
  • ‘आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं’, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी August 8, 2026
  • ‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार August 8, 2026
  • ‘IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास’, दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी August 8, 2026
  • राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं….’ August 8, 2026
  • चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत August 8, 2026
  • IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021