• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Fight Against COVID-19: CM योगी आदित्यनाथ का निर्देश: संकट में जनता का मनोबल गिराने वाला काम करने वालों को मिले सजा

  • April 22, 2021
Fight Against COVID-19: CM योगी आदित्यनाथ का निर्देश: संकट में जनता का मनोबल गिराने वाला काम करने वालों को मिले सजा
CM Yogi Adityanath Review Meeting
  • Fight Against COVID-19मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एंबुलेंस सेवा का संचालन बेहतर किया गया है। यह सुनिश्चित किया जाए कि एम्बुलेंस सेवाएं सुचारु ढंग से काम करें। वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कोविड उपचार से जुड़े संस्थान स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर काम करें।

लखनऊ। देश के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बेहद भयावह होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता को उचित चिकित्सा सुविधा देने के साथ ही इनके हर प्रकार के कष्ट को कम करने के प्रयास में हैं। टीम-11 के साथ प्रतिदिन कोविड के उत्तर प्रदेश में प्रभाव पर चर्चा करने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ इसके दुष्प्रभाव को कम करने की जुगत की तलाश में हैं। उनका सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि संकट की घड़ी में जनता का मनोबल गिराने वालों को सख्त सजा दें। इनमें दवा की कालाबाजारी करने के साथ ही ऑक्सीजन या अन्य बेहद जरूरी उत्पाद की जमाखोरी करने वालों को भी शामिल करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एंबुलेंस सेवा का संचालन बेहतर किया गया है। यह सुनिश्चित किया जाए कि एम्बुलेंस सेवाएं सुचारु ढंग से काम करें। वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कोविड उपचार से जुड़े संस्थान, स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर काम करें। ऑक्सीजन या किसी जीवनरक्षक दवा के नाम पर जनता का मनोबल गिराने वाला काम नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी व कानपुर नगर में लगातार कोविड बेड बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की अद्यतन जानकारी के साथ-साथ बेड आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाए। इसके साथ आक्सीजन और रेमडेसिविर सहित जीवनरक्षक दवाओं की सुचारू आपूर्ति पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि निजी और सरकारी यानी सभी कोविड अस्पतालों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी की भी तैनाती करें।

हर कोविड अस्पताल की निगरानी करें नोडल अधिकारी: होम आइसोलेशन में रहते हुए कोविड प्रबंधन संभाल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड संक्रमितों की भर्ती और इलाज में मनमानी पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए हर निजी अस्पताल के लिए नोडल अधिकारी बनाने का फैसला लिया है। होम आइसोलेशन में रहते हुए कोविड प्रबंधन संभाल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि लखनऊ के केजीएमयू डेडिकेटेड अस्पताल में नोडल अधिकारी कैंप करें। लखनऊ के एरा, इंटीग्रल, टीएस मिश्रा, हिंद, मेयो, प्रसाद व सक्सेना निजी मेडिकल कालेजों को राज्य सरकार ने कोविड उपचार के लिए टेकओवर किया है। इन मेडिकल कालेजों की निगरानी प्रदेश सरकार के नोडल अधिकारी करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर की समीक्षा कर लगातार बेड बढ़ाने का निर्देश दिया। यहां पर आक्सीजन और रेमडेसिविर सहित जीवनरक्षक दवाओं की सुचारू आपूर्ति पर जोर देते दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर के अधिकारी अपने प्रभारी मंत्री से मार्गदर्शन लेते हुए कोरोना नियंत्रण के लिए हर स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को और बेहतर करें। उन्होंने कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज व वाराणसी में मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया की समीक्षा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री करेंगे। कोविड अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी के साथ-साथ बेड आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाए। अधिकारी अपने प्रभारी मंत्री से मार्गदर्शन लेते हुए कोरोना नियंत्रण के लिए हर स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को और बेहतर करें। आक्सीजन, रेमडेसिविर या अन्य जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वाले तत्वों के खिलाफ छापेमारी कर इनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारी कंटेनमेंट जोन के प्रविधानों को इन जिलों में प्रभावी ढंग से लागू कराएं। प्रत्येक गांव और वार्ड में निगरानी समितियों को सक्रिय रखने के साथ ही शत-प्रतिशत कान्टैक्ट ट्रेसिंग के निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह भी वर्चुअल तरीके से शामिल हुए।

 

Post navigation

Prev
Next
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

  • September 19, 2026
छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

  • September 19, 2026
‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

  • September 19, 2026
दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

  • September 19, 2026
ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

  • September 19, 2026
यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021