• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

ओवैसी ने टी राजा सिंह की गिरफ्तारी के बाद मुस्लिम समाज से की यह अपील

  • August 26, 2022
ओवैसी ने टी राजा सिंह की गिरफ्तारी के बाद मुस्लिम समाज से की यह अपील
  • पैगंबर मुहम्मद पर गलत टिप्पणी के चलते राजा सिंह को गिरफ्तार कर चेरलापल्ली जेल भेजा गया है। इस बीच एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम समाज के लोगों से एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि अब आपकी मांग पूरी हो गई है।

हैदराबाद। पैगंबर मुहम्मद पर कथित टिप्पणी के बाद भाजपा के निलंबित नेता टी राजा सिंह को तेलंगाना पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर चेरलापल्ली जेल भेजा गया है। इस बीच एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम समाज के लोगों से जुमे की नमाज को लेकर बड़ी अपील की है।

लोगों से की यह अपील

ओवैसी ने बयान जारी कर कहा कि टी राजा सिंह को हिरासत में लेने और निलंबित करने की मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को अब बिना कोई प्रदर्शन किए जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा है। ओवैसी ने हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं आप सभी से जुमे की नमाज के बाद ऐसा कोई नारा नहीं लगाने का भी आग्रह करता हूं, जिससे देश के सौहार्द में बाधा आए।

टी राजा पर 101 आपराधिक मामले दर्ज

उन्होंने कहा हमारी सबसे बड़ी मांग टीराजा को गिरफ्तार करने की थी, जिसे अब पीडी अधिनियम के तहत पूरी की गई है।  पुलिस के अनुसार, निलंबित भाजपा नेता के खिलाफ 101 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे, जो 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल थे।

हिंसक माहौल पैदा करने का आरोप

पुलिस के अनुसार टी. राजा सिंह को हैदराबाद के पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार 25 अगस्त को 1986 के अधिनियम संख्या 1 यानी पीडी अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि राजा आदतन भड़काऊ भाषण दे रहे हैं और प्रदेश में हिंसक माहौल पैदा कर रहे हैं।

वीडियो हुआ था वायरल

सिंह द्वारा यूट्यूब पर जारी किए गए वीडियो का हवाला देते हुए, पुलिस ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद हैदराबाद शहर और तेलंगाना के अन्य हिस्सों के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए है और “समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश हुई है। इसके चलते हैदराबाद और तेलंगाना की शांतिपूर्ण प्रवृति बिगाड़ने की भी कोशिश हुई है।

भाजपा ने पार्टी से निलंबित किया

इससे पहले उन्हें मंगलवार को हिरासत में लिया गया था। हालांकि कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। उसके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 295 और 505 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भाजपा ने विधायक को निलंबित कर दिया और कहा कि उनकी टिप्पणी पार्टी लाइन के खिलाफ है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
बकरीद पर पश्चिम बंगाल में अब सिर्फ एक दिन की छुट्टी, ममता सरकार का पुराना आदेश बदला

बकरीद पर पश्चिम बंगाल में अब सिर्फ एक दिन की छुट्टी, ममता सरकार का पुराना आदेश बदला

  • May 23, 2026
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज, PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज, PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी

  • May 23, 2026
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, सरकार को दी इस संकट की चेतावनी

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, सरकार को दी इस संकट की चेतावनी

  • May 23, 2026
‘खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज…’, बकरीद से पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की बड़ी सलाह

‘खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज…’, बकरीद से पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की बड़ी सलाह

  • May 23, 2026
यूपी पंचायत चुनाव: प्रधानी खत्म होने के बाद भी ‘पावर’ में रहेंगे ग्राम प्रधान, मंत्री राजभर ने दिया बड़ा संकेत

यूपी पंचायत चुनाव: प्रधानी खत्म होने के बाद भी ‘पावर’ में रहेंगे ग्राम प्रधान, मंत्री राजभर ने दिया बड़ा संकेत

  • May 23, 2026
लद्दाख में हादसे का शिकार हुआ भारतीय सेना का चीता लाइट हेलीकॉप्टर, 2 पायलट और डिवीजन कमांडर मेजर जनरल घायल

लद्दाख में हादसे का शिकार हुआ भारतीय सेना का चीता लाइट हेलीकॉप्टर, 2 पायलट और डिवीजन कमांडर मेजर जनरल घायल

  • May 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • बकरीद पर पश्चिम बंगाल में अब सिर्फ एक दिन की छुट्टी, ममता सरकार का पुराना आदेश बदला May 23, 2026
  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज, PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी May 23, 2026
  • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, सरकार को दी इस संकट की चेतावनी May 23, 2026
  • ‘खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज…’, बकरीद से पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की बड़ी सलाह May 23, 2026
  • मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स May 23, 2026
  • यूपी पंचायत चुनाव: प्रधानी खत्म होने के बाद भी ‘पावर’ में रहेंगे ग्राम प्रधान, मंत्री राजभर ने दिया बड़ा संकेत May 23, 2026
  • लद्दाख में हादसे का शिकार हुआ भारतीय सेना का चीता लाइट हेलीकॉप्टर, 2 पायलट और डिवीजन कमांडर मेजर जनरल घायल May 23, 2026
  • ‘जम्मू कश्मीर में BJP को लाने वाली महबूबा मुफ्ती ही थीं’, PDP चीफ पर भड़के फारूक अब्दुल्ला May 23, 2026
  • चारधाम यात्रा को लेकर स्वामी अरुण गिरी की श्रद्धालुओं को नसीहत, यात्रा पिकनिक नहीं May 23, 2026
  • यूपी में आर्म्स लाइसेंस रिपोर्ट पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘अदृश्य शस्त्र’ ज्यादा खतरनाक May 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021