गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका, एक युवक घायल; तहरीक उल मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका, एक युवक घायल; तहरीक उल मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी

गाजियाबाद में धनतेरस की रात वसुंधरा पुलिस चौकी में एक तेज धमाका हुआ। इस घटना में पुलिस चौकी के कमरे की खिड़कियां और एयर कंडीशनर क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। गनीमत यह रही कि उस समय चौकी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।

इस धमाके में एक 20 वर्षीय युवक घायल हो गया, जो खाना डिलीवर करने आया था। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर ‘तहरीक उल मुजाहिदीन’ नामक आतंकी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। पुलिस इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने घटना स्थल का दौरा किया है और फॉरेंसिक टीम तथा बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है।

धमाका इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुआ। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर लिया है।

 

Leave a Reply