नोएडा में पुलिस कमिश्नर ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
नोएडा: नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कार्य में लापरवाही के आरोप में साइबर क्राइम थाने के प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी विजय सिंह राणा, सब इंस्पेक्टर विकास, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और कमल शामि शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, साइबर थाने के प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए दबिश देने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी थी। इस प्रकार की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले से सूचित करना आवश्यक होता है, लेकिन थाना प्रभारी ने ऐसा नहीं किया।
जब वरिष्ठ अधिकारियों को बिना अनुमति टीम भेजने की जानकारी मिली, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। इसके परिणामस्वरूप, थाना प्रभारी और अन्य तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
पुलिस कमिश्नर के इस निर्णय से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। इससे पहले, पिछले सप्ताह फेज तीन और सेक्टर-49 थाना प्रभारी को भी हटाया गया था। दिवाली के बाद अन्य थाना प्रभारियों के बदलने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।
