आगरा में तीन प्रमुख नेताओं की प्रतिमाएं लगाने की मिली मंजूरी
आगरा: आगरा नगर निगम ने शहर में तीन प्रमुख नेताओं की प्रतिमाएं लगाने की मंजूरी दी है। इनमें सरदार वल्लभ भाई पटेल, वीरांगना रानी अवंतीबाई और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में इन प्रतिमाओं के निर्माण और स्थापना के लिए अपनी विधायक निधि से अनुमति मांगी थी। नगर निगम सदन में पार्षदों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
रानी अवंतीबाई की प्रतिमा शाहदरा पेट्रोल पंप के पास नगर निगम पार्क में स्थापित की जाएगी। इसके अलावा, सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने नगर निगम पार्क में लगाने की अनुमति दी गई है।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता प्रकाश केसवानी ने बताया कि इन प्रस्तावों को समिति को भेजा गया है। इसके साथ ही, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा 80 फीट रोड चौराहा या शाहदरा पुल के नीचे नगर निगम की जमीन पर लगाने की मंजूरी भी दी गई है।
