उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
सहारनपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी।

पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई मजबूती से जारी रखने का लिया संकल्प

सहारनपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा नंबर-3 के कार्यालय में बुधवार को बीसीएम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंबाला मंडल के मंडल संगठन मंत्री अजय कुमार बिरला विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष अनुज कुमार और शाखा सचिव राजेंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। रेल कर्मचारियों ने दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार बिरला ने कहा कि उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन रेल कर्मचारियों का परिवार है। सभी कर्मचारियों को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल मंत्री मनमीत सिंह ने हाल ही में पीएनएम में सैकड़ों रेल कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे उठाकर उनका निस्तारण कराया है।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर में यूनियन पहले से ही मजबूत स्थिति में है और पदाधिकारी लगातार रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव बीसी शर्मा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को मजबूती से जारी रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।

अजय बिरला ने बताया कि जल्द ही रेलवे इंस्टीट्यूट एवं एनजेडआरईसी डेलीगेट के चुनाव होने हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मचारियों से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और संगठन की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रामप्रीत, अजय बिरला, राजेंद्र सिंह, अनुज कुमार, जितेंद्र चौहान, अर्जुन बालियान, रोहताश कटारिया, ताराचंद, बाबूराम, विवेक कुमार, अमरदीप, विकास, राज शर्मा, एस. कुमार, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, लोकेन्द्र कुमार, सचिन चौधरी, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply