नवनियुक्त थाना अध्यक्ष व चौकी प्रभारी से मिले ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष
चेतन शर्मा ने किया स्वागत एवं अभिनंदन, क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
सहारनपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा के नेतृत्व में मिर्जापुर थाने के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष विनोद चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा ने बादशाही बाग चौकी के नवनियुक्त प्रभारी नरेश चौधरी से भी मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
चेतन शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
