नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही इस समय नेशनल क्रश बनी हुई हैं। नोरा की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। ऐसे में वो अक्सर मीडिया के कैमरा में भी कैद होती रहती हैं। नोरा की खूबसूरत की तारीफ उनका हर एक फैन करता है। लेकिन हाल ही में सामने आईं उनकी तस्वीरों में उनके फैंस ने नोरा की तुलना किम कर्दाशियन से कर दी है।

हाल ही में नोरा फतेही मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें नोरा बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए कफी हॉट नजर आ रही हैं। नोरा ने सफेद रंग की बॉडीकॉन स्लिट ड्रेस पहनी हुई हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देख नोरा के फैंस भी अभिनेत्री के दीवाने हो रहे हैं।

नोरा की ये तस्वीरें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भायानी ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख नोरा के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस नोरा की इन तस्वीरों को देख उन्हें इंडियन किम कर्दाशियन बुला रहे हैं। कई लोग किम कर्दाशियन 2.0, तो वहीं कई लोग नोरा की खूबसूरती के कायल होते भी नजर आ रहे हैं।

बता दें कि नोरा फतेही अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। नोरा के फैंस उनकी खूबसूरती और डांस के दीवाने हैं। नोरा खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी सभी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल भी होती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस पसंद भी खूब करते हैं।

बात करें नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें कि नोरा फतेही कई लोकप्रिय डांस सॉन्ग में अपने जलवे बिखरे चुकी हैं। जैसे दिलबर (सत्यमेव जयते), कमरिया (स्त्री) और ओ साकी साकी (बाटला हाउस) में नजर आ चुकी हैं।