नोबेल पुरस्कार: चिकित्सा के क्षेत्र में संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान

नोबेल पुरस्कार: चिकित्सा के क्षेत्र में संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हो गई है। चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल तीन वैज्ञानिकों को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इम वैज्ञानिकों के नाम विलियम जी केलिन, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेन्जा हैं। इन्होंने इस चीज की खोज की थी कि कैसे सेल्स ऑक्सीजन को जलाते हैं ताकि शरीर को ऊर्जा मिल सके और नई कोशिकाओं को बनने में मदद मिले।

अब मंगलवार को भौतिकी के क्षेत्र में विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद 14 अक्टूबर तक पांच अन्य क्षेत्रों में भी विजेताओं के नाम घोषित होंगे। स्वीडिश अकादमी 2018 और 2019 दोनों ही वर्षों के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कारों का एलान करेगी। पिछले साल उभरे यौन उत्पीड़न के मामले की वजह से 2018 के साहित्य नोबेल की घोषणा को अकादमी ने स्थगित कर दिया था।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे