• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Night Curfew In Noida ! नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी नाइट कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर विचार, आज हो सकता है एलान

  • April 8, 2021
Night Curfew In Noida ! नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी नाइट कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर विचार, आज हो सकता है एलान
Night Curfew In noida
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Night Curfew In Noida ! नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा अब 100 पार हो चला है जिसके चलते जिले में एक बार फिर से रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को बड़ा फैसला हो सकता है।

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते नए केस ने एक बार फिर से शासन-प्रशासन को सख्त फैसला लेने पर मजबूर कर दिया है। प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा अब 100 पार हो चला है, जिसके चलते जिले में एक बार फिर से रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को बड़ा फैसला हो सकता है। इस संबंध में जिलाधिकारी सुहास एलवाई बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर माध्यमिक विद्यालय में अवकाश व रात्रि कर्फ्यू लगाने को लेकर फैसला लेंगे। सुहास एलवाई (जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर) का कहना है कि रात्रि कर्फ्यू व माध्यमिक विद्यालय में अवकाश को लेकर आज बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोरोना संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील 13 जिलों में संक्रमण की रोकथाम के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जिलों में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 100 पार हैं, वहां माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश के संबंध में जिलाधिकारी स्थानीय स्थिति के अनुरूप निर्णय लें। ऐसे जिलों में रात्रि में आवागमन नियंत्रित रखने के संबंध में भी समुचित निर्णय लिया जाए, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आवश्यक सामग्री जैसे दवा, खाद्यान्न आदि के आवागमन को बाधित न किया जाए।

दिल्ली की तरह हो सकते हैं नोएडा में नाइट कर्फ्यू के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह तय माना जा रहा है कि दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू लगने के बाद नोएडा में भी आज से रात्रि कर्फ्यू लागू हो सकता है। माध्यमिक विद्यालय में अवकाश भी किया जा सकता है। अगर नोएडा में रात्रि कर्फ्यू लगता है तो इसका सीधा असर लोगों पर पड़ेगा। लोगों को दिल्ली से नोएडा आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। क्योंकि, अभी दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू लगने से रात 10 बजे के बाद दिल्ली जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा में रात्रि कर्फ्यू का समय एवं नियम दिल्ली की तर्ज पर हो सकते हैं। गौरतलब है कि मार्च के बाद अप्रैल में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

अप्रैल के पहले दिल से स्थिति बेकाबू हो चली है। राजधानी दिल्ली से सटे होने का असर नोएडा में भी दिखाई दे रहा है। क्योंकि, दोनों शहरों से प्रतिदिन लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। होली के पूर्व बढ़ी हुई लापरवाही का सिलसिला अभी भी जारी है। कई लोग घरों से बाहर निकलते समय ना तो मास्क पहन रहे हैं और ना ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। चोरी-छुपे सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में होने वाली लापरवाही के कारण संक्रमण बढ़ा है। संक्रमित की संख्या में इजाफा होने के साथ सक्रिय मरीज बढ़े हैं। कोविड अस्पतालों में बिस्तर को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। बिस्तर नहीं मिलने से कई बार मरीजों की जान पर बन रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
गंगोह में आकाशीय बिजली गिरने से मस्जिद की मीनार टूटी, कई घरों के बिजली उपकरण फुंके

गंगोह में आकाशीय बिजली गिरने से मस्जिद की मीनार टूटी, कई घरों के बिजली उपकरण फुंके

  • October 29, 2026
नानौता में बाग के अंदर चल रहे जुए का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

नानौता में बाग के अंदर चल रहे जुए का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

  • October 29, 2026
‘पुलिस से न डरें, लाठियों की चिंता न करें’, राहुल गांधी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली में मार्च

‘पुलिस से न डरें, लाठियों की चिंता न करें’, राहुल गांधी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली में मार्च

  • October 29, 2026
‘डबल इंजन का डबल जीरो! ‘ वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

‘डबल इंजन का डबल जीरो! ‘ वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

  • October 29, 2026
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम

  • October 29, 2026
शोभित विश्वविद्यालय के तीन बीएड छात्रों का टीजीटी परीक्षा में चयन, शिक्षक बनकर बढ़ाया संस्थान का गौरव

शोभित विश्वविद्यालय के तीन बीएड छात्रों का टीजीटी परीक्षा में चयन, शिक्षक बनकर बढ़ाया संस्थान का गौरव

  • October 29, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जनगणना-2027 के प्रशिक्षण में समझाईं गणना की बारीकियां October 29, 2026
  • स्वच्छता प्रमाण-पत्र का भट्ठा मालिकों ने किया विरोध, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन October 29, 2026
  • हंगावली में खुली विकास की पोल, गांव का मुख्य मार्ग बना तालाब October 29, 2026
  • गंगोह में आकाशीय बिजली गिरने से मस्जिद की मीनार टूटी, कई घरों के बिजली उपकरण फुंके October 29, 2026
  • भगवती मेले में कवियों ने रचनाओं से कभी हंसाया तो कभी रुलाया October 29, 2026
  • नानौता में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो सगे भाई गंभीर घायल October 29, 2026
  • वृद्धावस्था पेंशन के नए आवेदनों का सत्यापन शुरू, दिसंबर में मिल सकती है पहली किस्त October 29, 2026
  • नानौता में बाग के अंदर चल रहे जुए का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार October 29, 2026
  • छुटमलपुर में अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें, जगह-जगह जाम से लोग परेशान October 29, 2026
  • ‘पुलिस से न डरें, लाठियों की चिंता न करें’, राहुल गांधी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली में मार्च October 29, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021