• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पंजाब कांग्रेस में नया विवाद, नवजोत सिद्धू के सलाहकार गर्ग बोले- कांग्रेस ने खेला धर्म का कार्ड , विधानसभा का विशेष सत्र गलत

  • September 6, 2021
पंजाब कांग्रेस में नया विवाद, नवजोत सिद्धू के सलाहकार गर्ग बोले- कांग्रेस ने खेला धर्म का कार्ड , विधानसभा का विशेष सत्र गलत
  • Punjab Congress Tussle पंजाब कांग्रेस में अब नया विवाद सामने आया है। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू के सलाहकार डा. प्‍यारा लाल गर्ग ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर सवाल उठाया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस धर्म कार्ड खेल रही है।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में नया विवाद शुरू‍ हाे गया है। पंजाब कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार डा. प्यारा लाल गर्ग ने एक बार फिर विवाद बयान से पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। गर्ग ने श्री गुरु तेग बहादुर को समर्पित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर सवाल उठा दिया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने संवधान के माध्‍यम से धर्म कार्ड खेला है। इससे नया विवाद पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक दिन के विशेष सत्र के लिए व्हिप जारी करके न सिर्फ लोकतंत्र का अपमान किया है, बल्कि धार्मिक कट्टरवाद को संविधान के जरिये बढ़ावा दिया है।

डा. प्‍यारा लाल गर्ग ने पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर उठाया सवाल

डा. गर्ग ने एक पोर्टल पर चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को विधानसभा का सत्र बुलाना ही था, क्योंकि यह उनकी संवैधानिक मजबूरी थी, लेकिन व्हिप जारी करके कांग्रेस ने विधायकों की धार्मिक आजादी को छीन लिया। गुरु तेग बहादुर जी ने धार्मिक आजादी के लिए कुर्बानी दी थी।

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने संविधान के माध्यम से धर्म का कार्ड खेला, जबकि कांग्रेस खुद को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताती है। आज कांग्रेस ने ऐसा किया है तो कल आरएसएस वाले भी ऐसा कर सकते है। फिर उन्हें कैसे गलत ठहराया जा सकता है। संविधान में धार्मिक विचारों की आजादी की बात कही गई है।’

कहा- विधानसभा को धर्म से दूर रहना चाहिए, व्हिप जारी करना गलत

डा. गर्ग ने कहा कि विधानसभा को धर्म से दूर रहना चाहिए। अगर कोई विशेष आयोजन है भी तो उसके लिए व्हिप जारी नहीं करना चाहिए। क्योंकि, कई विधायक अपने मत को उजागर नहीं करना चाहते। अगर सदन को धार्मिक काम के लिए प्रयोग किया जाने लगा तो धर्मनिरपेक्षता कहां रह जाएगी। वहीं, किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि पहले भारतीय जनता पार्टी कहा करती थी कि उन्हें जो घेर रहे हैं वे किसान नहीं हैं। अब शिरोमणि अकाली दल ने भी कहना शुरू कर दिया है। कुछ समय बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह भी ऐसा कहने लगेंगे।

पहले भी रहे विवादों में, सिद्धू के एक सला‍हकार मालविंदर सिंह माली को देना पड़ा था इस्तीफा

इससे पहले भी डा. गर्ग ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पाकिस्तान की आलोचना को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे पंजाब को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह से मिले हुए हैं। इस पर भी काफी विवाद हुआ था।

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू के एक अन्य सलाहकार मालविंदर सिंह माली को विवादित टिप्पणियों के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान का अवैध कब्जा है। उन्होंने कश्मीर को अलग देश बताया था। वहीं, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी से जुड़े एक विवादित पोस्टर को अपने फेसबुक पेज का कवर फोटो बना दिया था। इस पर उनका कांग्रेस में ही काफी विरोध हुआ था। सिद्धू के सलाहकारों के कारण कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। चुनाव को छह माह से भी कम समय रह गया है और कांग्रेस अपने आंतरिक मसलों में ही उलझी हुई है।

शिअद ने व्हिप को गलत बताया, आप बोली- राजनीतिक मजबूरी थी

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि व्हिप जारी करना सरासर गलत है। इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस के विधायक श्रद्धा के साथ सदन में नहीं आना चाहते थे। वह केवल रस्म निभा रहे हैं। वहीं, आप के विधायक दल के नेता हरपाल सिं चीमा ने कहा कि व्हिप सरकार की राजनीति मजबूरी थी। सरकार को पता था कि अगर बात फ्लोर टेस्ट की आ गई तो कहीं विपक्ष उन पर हावी न हो जाए। कांग्रेस ने राजनीतिक मजबूरी में ऐसा किया था।

 

Post navigation

Prev
Next
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

  • September 25, 2026
अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

  • September 25, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

  • September 25, 2026
अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

  • September 25, 2026
‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

  • September 25, 2026
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’ September 25, 2026
  • अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार September 25, 2026
  • CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का ऐलान, दीपके बोले- ‘कल तक…’ September 25, 2026
  • CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत September 25, 2026
  • एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, खुश हो गए पीएम मोदी, कहा- ‘Proud Moment’ September 25, 2026
  • अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’ September 25, 2026
  • ‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट September 25, 2026
  • 25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट September 25, 2026
  • सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार September 25, 2026
  • लखनऊ को CM योगी की सौगात, 12000 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया भूमिपूजन September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021