• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Mukhtar Ansari News Update: बांदा जेल में बंद BSP विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित

  • April 25, 2021
Mukhtar Ansari News Update: बांदा जेल में बंद BSP विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित
Mafia Don Mukhtar Ansari
  • Mukhtar Ansari News Update बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी भी कोरोना वायरस की चपेट में है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बांदा जेल में मुख्तार ने शुक्रवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह जताया था।

बांदा । पंजाब की रूपनगर से बांदा जेल में शिफ्ट किए गए बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर शनिवार को मुख्तार अंसारी का टेस्ट कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आ गई है।

मुख्तार अंसारी को बैरक में कोविड-19 नियमों के बीच ही रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में आठवें नंबर पर उसका नाम है। जेल के दो अन्य कैदी भी पॉजिटिव निकले हैं। सभी का एंटीजन टेस्ट हुआ है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जेल के कैदियों की कोरोना जांच लगातार की जा रही है। जारी रिपोर्ट में बताया गया कि आरटीपीसीआर व एंटीजन टेस्ट में 23 बंदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्तार अंसारी का एंटीजन टेस्ट हुआ था। उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार है।

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की लखनऊ से ही हर गतिविधि की मॉनिटरिंग कर रहे डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि मुख्तार अंसारी की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव है। अभी भी हमको आरटी पीसीआर रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल आइसोलेशन में रह रहे मुख्तार अंसारी की लगातार निगरानी की जा रही है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि जैसा जेल के चिकित्सक कहेंगे, उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी बैरक में ही आइसोलेशन में रखा गया है। जेल सूत्रों ने बताया कि मुख्तार अंसारी को कोरोना को कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उसकी एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकीय टीम निरीक्षण कर रही हैं।

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी भी कोरोना वायरस की चपेट में है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बांदा जेल में मुख्तार ने शुक्रवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह जताया था। इसके बाद वहां कल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया था। रविवार को सैंपल की जो रिपोर्ट आई है, उसमें मुख्तार अंसारी को कोरोना वायरस पॉजिटिव बताया गया है। फिलहाल मुख्तार अंसारी जेल की बैरक नम्बर 15 में ही है। उसकी हालत भी स्थिर है। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की लखनऊ से ही हर गतिविधि की मॉनिटरिंग कर रहे डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि मुख्तार अंसारी की एंटीजेन रिपोर्ट पॉजिटिव है। अभी भी हमको आरटी पीसीआर रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल आइसोलेशन में रह रहे मुख्तार अंसारी की लगातार निगरानी की जा रही है। बांदा जेल में शनिवार को मुख्तार के साथ कुल 23 लोगों का एंटीजेन टेस्ट हुआ था।

माफिया मुख्तार अंसारी का नया ठिकाना सात अप्रैल की सुबह साढ़े बजे से बांदा जेल है। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां लाई थी। जेल प्रशासन के दावे के मुताबिक वह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है। उसकी बैरक में किसी को जाने की इजाजत नहीं है। पूरी बैरक में केवल मुख्तार अंसारी ही अकेले है।  मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब के रूपनगर से सात अप्रैल को बांदा लाया गया था। मुख्तार अंसारी की एंटीजेन टेस्ट रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। आज ही शाम तक आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी आने की संभावना है।

पंजाब के रूपनगर से बांदा जेल की बैरक नम्बर 15 में शिफ्ट होने के बाद से लगातार मुख्तार अंसारी सुविधा की मांग कर रहा है। दरी पर सोने के साथ मच्छर काटने की शिकायत करने वाले मुख्तार अंसारी ने पंखा की मांग की थी। मुख्तार अंसारी की इस दौरान लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हो रही है। दो दिन पहले ही मऊ और आजमगढ़ की कोर्ट में वर्चुअल पेशी के दौरान मुख्तार ने अपनी हत्या की साजिश का डर जताया था।

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

  • September 21, 2026
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर

  • September 21, 2026
नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान

नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान

  • September 21, 2026
‘यूपी में अघोषित इमरजेंसी के हालात’, चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना

‘यूपी में अघोषित इमरजेंसी के हालात’, चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना

  • September 21, 2026
गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन

गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन

  • September 19, 2026
70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026
  • ‘यूपी में अघोषित इमरजेंसी के हालात’, चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना September 21, 2026
  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021