Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने दी ये प्रतिक्रिया

  • October 8, 2021
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने दी ये प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनइसी) से बाहर किए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों से एक भी एनइसी में भाग नहीं लिया है। इसलिए उनका मानना है कि उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनइसी) से बाहर किए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों से एक भी एनइसी में भाग नहीं लिया है। इसलिए उनका मानना है कि उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सूची की घोषणा की। कई केंद्रीय मंत्री समेत लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेता सूची में हैं। इसमें वरुण के अलावा उनकी मां मेनका गांधी को भी जगह नहीं मिली है। राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है।

लगभग सवा साल पहले व्यापक फेरबदल कर अपनी नई केंद्रीय टीम बनाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया।संयोग कुछ ऐसा रहा कि टीम की घोषणा से कुछ पहले ही वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी घटना को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया और परोक्ष रूप से संदेश दिया कि कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों के मन में सरकार का अहंकार बैठ जाएगा। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार वरुण व मेनका को बाहर किए जाने के पीछे कारण सामंजस्य बनाना है। इसमें अधिक से अधिक राज्यों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनइसी से बाहर किए जाने को लेकर समाचार एजेंसी एएनआइ के सवाल पर वरुण गांधी ने कहा,  ‘मैंने पिछल पांच सालों से एक भी एनइसी में भाग नहीं लिया है। मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें शामिल था। बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद पार्टी में सबसे शक्तिशाली पैनल में से एक है, जो भाजपा और सरकार के लिए भविष्य की कार्रवाई को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेती है। चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तर प्रदेश से कार्यकारिणी में 12 सदस्य, छह विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। इसमें जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। सूत्रों का मानना है कि कुछ लोगों को हटाए जाने के पीछे उनका प्रदर्शन भी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर-1 बना गोल्डी बराड़, पकड़वाने वाले को मिलेंगे करोड़ों रुपये

कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर-1 बना गोल्डी बराड़, पकड़वाने वाले को मिलेंगे करोड़ों रुपये

  • November 20, 2026
अखिलेश की रैली में बुलडोजर ने बच्चे को कुचला, सपा सांसद एसटी हसन ने कहा-‘हादसा तो किसी के साथ भी हो सकता है’

अखिलेश की रैली में बुलडोजर ने बच्चे को कुचला, सपा सांसद एसटी हसन ने कहा-‘हादसा तो किसी के साथ भी हो सकता है’

  • November 20, 2026
अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले आकाश आनंद की हुंकार, पंकज चौधरी ने भी खोल दिया मोर्चा

अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले आकाश आनंद की हुंकार, पंकज चौधरी ने भी खोल दिया मोर्चा

  • November 20, 2026
यूपी में एनकाउंटर: कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर, दिल्ली के चर्चित समीर मर्डर केस में था फरार

यूपी में एनकाउंटर: कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर, दिल्ली के चर्चित समीर मर्डर केस में था फरार

  • November 20, 2026
‘मोदी है तो मुमकिन है’, चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ने का दावा, जयराम बोले- ‘मेक इन इंडिया अब…’

‘मोदी है तो मुमकिन है’, चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ने का दावा, जयराम बोले- ‘मेक इन इंडिया अब…’

  • November 19, 2026
शोभित विश्वविद्यालय में मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस, हवन और फूड फेस्ट का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय में मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस, हवन और फूड फेस्ट का आयोजन

  • November 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- वैश्विक मंच पर कमजोर हुई भारत की भूमिका November 20, 2026
  • कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर-1 बना गोल्डी बराड़, पकड़वाने वाले को मिलेंगे करोड़ों रुपये November 20, 2026
  • अखिलेश की रैली में बुलडोजर ने बच्चे को कुचला, सपा सांसद एसटी हसन ने कहा-‘हादसा तो किसी के साथ भी हो सकता है’ November 20, 2026
  • अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले आकाश आनंद की हुंकार, पंकज चौधरी ने भी खोल दिया मोर्चा November 20, 2026
  • यूपी में एनकाउंटर: कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर, दिल्ली के चर्चित समीर मर्डर केस में था फरार November 20, 2026
  • ज्यादा नौकरियां पैदा करें और कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ाएं, PM मोदी की कंपनियों से अपील November 19, 2026
  • ‘मोदी है तो मुमकिन है’, चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ने का दावा, जयराम बोले- ‘मेक इन इंडिया अब…’ November 19, 2026
  • महावीर कॉलोनी में 45 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर नकबजन गिरफ्तार November 19, 2026
  • डीएम ने ऑनलाइन स्वगणना कर अभियान की शुरुआत की, लोगों से भागीदारी की अपील November 19, 2026
  • नानौता पुलिस ने महिला तस्कर समेत चार को दबोचा, 1.31 करोड़ की स्मैक बरामद November 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021