• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

हरिद्वार में कुंभ के बीच अब तक अखाड़ों के 50 से ज्यादा संत Covid पॉजिटिव, एक की मौत

  • April 16, 2021
हरिद्वार में कुंभ के बीच अब तक अखाड़ों के 50 से ज्यादा संत Covid पॉजिटिव, एक की मौत
  • Haridwar Coronavirus Update कोरोना से निर्वाणी अणि अखाड़े के एक संत की मौत और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि समेत करीब 51 से संतों के संक्रमित होने से संत समाज सहमा हुआ है। स्वास्थ्य महकमे ने अब अखाड़ों का रुख किया है

 हरिद्वार। कोरोना से निर्वाणी अणि अखाड़े के एक संत की मौत और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि समेत करीब 51 से संतों के संक्रमित होने से संत समाज सहमा हुआ है। संतों के अनुरोध पर 14 अप्रैल तक अखाड़ों में कोरोना जांच से गुरेज कर रहे स्वास्थ्य महकमे ने अब अखाड़ों का रुख किया है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक समेत 200 संतों के लिए सैंपल लिए गए। इससे पहले करीब 90 संतों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं, गुरुवार को अखाड़ों के नौ संत समेत गुरुवार को जिले में कोरोना के 629 मामले सामने आए हैं।

कुंभ का मुख्य शाही स्नान संपन्न होते ही अखाड़ों में सैंपलिंग शुरू हो गई है। मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में शिविर लगाकर अखाड़ा के कई बड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ साधु संतों की कोराना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि, श्रीमहंत प्रेमगिरि, अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि, अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत मोहन भारती समेत कई बड़े संत शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि इस समय वैश्विक महामारी का दौर है। ऐसे में सरकार की ओर से कोविड गाइडलाइन का पालन करना सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ-साथ हर साधु संत को कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि महामारी के बावजूद कुंभ मेले का मुख्य शाही स्नान सकुशल संपन्न हो गया। यह सभी के लिए राहत के साथ-साथ खुशी की बात है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कोविड के नियमों का पालन करें। उन्होंने सभी से गाइडलाइन का पालने करने का आह्वान किया है।

हरिद्वार में एक पखवाड़े में करीब चार हजार संक्रमित 

कोरोना का हॉटस्पॉट बनी धर्मनगरी में रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। महज एक पखवाड़े में ही करीब चार हजार मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बैशाखी स्नान के पांच रोज बाद सभी फ्रंट लाइन वर्कर की कोरोना जांच होनी है। मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग में और तेजी लाने की बात कही जा रही है। कुंभ के बीच बढ़ते कोरोना के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की पेशानी पर बल डाल दिया है

 

Post navigation

Prev
Next
‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण

‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण

  • October 8, 2026
अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

  • October 8, 2026
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

  • October 8, 2026
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल

अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल

  • October 8, 2026
इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

  • October 8, 2026
‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज

‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज

  • October 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण October 8, 2026
  • नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, ‘उनके बेबाक और स्पष्ट विचार…’ October 8, 2026
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR October 8, 2026
  • अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’ October 8, 2026
  • मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’ October 8, 2026
  • अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल October 8, 2026
  • इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’ October 8, 2026
  • ‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज October 8, 2026
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से थमीं सांसें October 8, 2026
  • सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब October 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021