• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

लॉकडाउन के डर से यूपी, बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूर, महाराष्ट्र से सबसे अधिक पलायन

  • April 13, 2021
लॉकडाउन के डर से यूपी, बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूर, महाराष्ट्र से सबसे अधिक पलायन
  • महाराष्ट्र में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। सरकार ने हालात काबू में करने के लिए लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। एसे में उत्तर प्रदेश बिहार के प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में पलायन को मजबूर हैं।

भोपाल । महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से हालात एक बार फिर गंभीर होते जा रहा हैं। राज्य सरकार ने हालात से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। कोरोना की नई रफ्तार और लॉकडाउन की आहट ने प्रवासी कामगारों की परेशानी एक बार फिर बढ़ा दी है। इसके चलते कई राज्यों से प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार पलायन करने लगे हैं। खचाखच भरी ट्रेनों या अन्य माध्यमों से लौट रहे प्रवासियों ने बताया कि पिछले साल हुए लॉकडाउन के बाद जिन दुश्वारियों का सामना हमें करना पड़ा था, वैसे ही दिन फिर आ गए हैं। इसलिए भलाई अपने गृह नगर लौटने में ही समझी।

उप्र और बिहार जाने वाली ट्रेनें खचाखच चल रही हैं। हालत यह है कि कोचों में बैठने की जगह नहीं मिल रही है। भोपाल रेलवे स्टेशन से होकर गोरखपुर जाने वाली ट्रेन कुशीनगर एक्सप्रेस से अपने गृह नगर लौट रहे कुछ प्रवासियों से दैनिक जागरण के सहयोगी ‘नईदुनिया’ ने चर्चा की और वापसी के कारण जाने। उत्तर प्रदेश के बस्ता निवासी अशोक पाल ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 40 दिन तक लोगों से मांग-मांग कर पेट भरना पड़ा था। महाराष्ट्र सरकार हमारे लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है।

मुंबई में 20 दिन से काम बंद, मजबूरी में लौटना पड़ा

मप्र सीमा से 16 किमी दूर एबी रोड पर महाराष्ट्र के गांव हाड़ाखेड़ में दोपहर में जीप में उप्र के 20 मजदूर ठसाठस बैठे मिले। इनमें से संत कबीर नगर निवासी शाद अंसारी और सलीम भाई ने बताया, मुंबई में एक कंपनी में एसी फिटिंग का काम करते हैं। 12 हजार रुपये मासिक मिलता है। मुंबई में कोरोना का प्रकोप बढ़ने से 20 दिन से काम बंद हो गया। ऐसे में मकान किराया देने सहित खाने-पीने की दिक्कतें होने लगी। वहां परेशान होने के बजाय घर लौटना ही ठीक समझा।

काम बंद, पैसे खत्म, इसलिए जा रहे घर

महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे व अन्य शहरों से मजदूर ट्रेनों से वापसी कर रहे हैं। सोमवार को भी ट्रेनों में इनकी भी़़ड रही। उप्र के बांदा जिले के शंभूनाथ ने कहा, महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बाद ही वहां से निकल आए। काम बंद है और हमारे पास पैसे भी खत्म हो गए। मुंबई से बिहार के सासाराम जा रहे श्रमिक संजू यादव ने बताया महाराष्ट्र में निर्माण कार्य भी बंद हैं, इसलिए लौटना प़़ड रहा है।

 

Post navigation

Prev
Next
अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

  • October 8, 2026
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

  • October 8, 2026
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल

अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल

  • October 8, 2026
इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

  • October 8, 2026
‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज

‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज

  • October 8, 2026
‘5 करोड़ ने मुझे डुबा दिया’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द, CJI बोले- अच्छी फिल्म बनाइए

‘5 करोड़ ने मुझे डुबा दिया’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द, CJI बोले- अच्छी फिल्म बनाइए

  • October 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, ‘उनके बेबाक और स्पष्ट विचार…’ October 8, 2026
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR October 8, 2026
  • अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’ October 8, 2026
  • मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’ October 8, 2026
  • अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल October 8, 2026
  • इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’ October 8, 2026
  • ‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज October 8, 2026
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से थमीं सांसें October 8, 2026
  • सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब October 7, 2026
  • भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित October 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021