मनीष साहनी बने युवा खत्री महासभा के मंडल अध्यक्ष
- सहारनपुर में अखिल भारतीय युवा खत्री महासभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनीष साहनी
सहारनपुर। अखिल भारतीय युवा खत्री महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहित मेहरोत्रा ने सहारनपुर निवासी मनीष साहनी को सहारनपुर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत करते हुए खत्री समाज के उत्थान की अपेक्षा की है। इस सम्बंध में मनीष साहनी ने प्रदेशाध्यक्ष मोहित मेहरोत्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास उनके प्रति व्यक्त किया गया है उस पर वह अपनी सामथ्र्य के अनुसार खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि खत्री समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें प्रांतीय व राष्ट्रीय क्षितिज पर परचम लहराने का मौका प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंडल स्तर पर संगठन का गठन करते हुए प्रदेश संगठन से उसका अनुमोदन कराया जाएगा। श्री साहनी ने कहा कि खत्री समाज के जो बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी एक विषय में डिस्टिंगशन प्राप्त करेंगे उन्हें सामाजिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही मंडल व राज्यस्तर पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सहारनपुर मंडल की खेल प्रतिभाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |