बारिश के बीच यमुना पर बडा हादसा, ढांग गिरने से कार यमुना मे समायी दो की मौत

बारिश के बीच यमुना पर बडा हादसा, ढांग गिरने से कार यमुना मे समायी दो की मौत
फोटो हादसे मे मारे गये व्यक्ति का शव

नकुड 10 जुलाई इंद्रेश। क्षेत्र मे चल रही बरसात के बीच यमुना के किनारे बडा हादसा हो गया। यमुना के तटबंध्ंा पर पत्थर लगाने का काम कर रहे ठेकेदार की कार तटबंध धंसने से यमुना मे समा गयी। जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि एक घायल है।

घटना रात साढे दस बजे की बतायी जा रही हैं। हरियाणा सरकार तटंबध पर पत्थर लगाने का काम कर रही है। बताया जाता है कि बीती रात ठेकेदार अपने दो साथियो के साथ साईट पर गया था। बारिश के चलते तीनो कार मे बैठे थे । इसी बीच कार के नीचे से तटबंधं की मिटटी धंस गयी ओर उनकी कार यमुना के पानी मे समा गयी। घटना से ंवहा काम कर रहे मजदूरो मे हडकंप मच गया। उन्होंने आस पास के गांव मे ग्रामीणो को घटना की सूचना दी। साथ कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गयी। इस बीच ग्रामीणो व मजदूरो ने बडी मशक्कत के बाद कार मे से तीनो को निकाला।

फोटो हादसे मे मारे गये व्यक्ति का शव

सूचना मिलने पर कोतवाल देवेश कुमार शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुचे । साथ ही शाहजहंापुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर भी मौके पर पहुच गये। पुलिस ने तीनो को एंबुलेसं से पिलखनी मेडिकल कालेज भिजवाया। जंहा चिकित्सको ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरा व्यक्ति उपचाराधीन है। घटना से पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर है। दोनो मृतक सरसावा क्षेत्र के निवासी बताये जा रहे है।