• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lockdown 2021: महाराष्ट्र में आज से वीकेंड लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा; देखें तस्‍वीरें

  • April 10, 2021
Lockdown 2021: महाराष्ट्र में आज से वीकेंड लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा; देखें तस्‍वीरें
  • Lockdown 2021 महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए पूरे राज्‍य में वीकेंड लॉकडाउन (Maharashtra Weekend lockdown) लगा दिया गया है जिसके चलते राज्‍य की सड़कें वीरान पड़ी हैं। ये लॉकडाउन सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा।

मुंबई :  महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए साप्‍ताहिक लॉकडाउन लगा दिया गया है। पूरे राज्‍य में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक के लिए साप्‍ताहिक लॉकडाउन  लागू रहेगा। मुंबई के बांद्रा  से संपूर्ण लॉकडाउन के कारण सुनसान पड़ी सड़कों की ताजा तस्‍वीरें सामने आई हैं। ये तस्‍वीरें पिछले साल लगे देश में लगे संपूर्ण लॉकडाउन की यादें एक बार फिर ताजा कर रही हैं।

जल्‍द लग सकता है संपूर्ण लॉकडाउन 

कोरोना महामारी को देखते हुए महाराष्ट्र में दो से तीन सप्‍ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू हो सकता है। अभी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने राज्‍य में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लागू किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे का इस मामले में कहना है कि अगर हालात ऐसे ही खराब होते रहे तो जल्‍द ही राज्य में दो से तीन हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि सरकार संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है अगर कोरोना वैक्‍सीन की कमी ऐसे ही बनी रही और सरकार बढ़ते मामलों को कम करने में नाकाम रही तभी ये कदम उठाया जाएगा।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टोपे ने उम्‍मीद जताई है कि वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू  से हालात जरूर सुधरेंगे। टोपे ने ये भी कहा कि पिछले दिनों संक्रमण के मामलों में कमी आने और आर्थिक गतिविधियां खोले जाने के बाद लोग लापरवाह हो गए हैं। लोगों का मानना था कि महामारी की दूसरी लहर अब नहीं आएगी लेकिन ये लहर और ज्‍यादा खतरनाक साबित हो रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के इस दावे को भी  खारिज कर दिया है कि कोरोना वैक्‍सीन की पांच लाख से अधिक की डोज बर्बाद हो चुकी है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण

‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण

  • October 8, 2026
अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

  • October 8, 2026
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

  • October 8, 2026
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल

अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल

  • October 8, 2026
इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

  • October 8, 2026
‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज

‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज

  • October 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण October 8, 2026
  • नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, ‘उनके बेबाक और स्पष्ट विचार…’ October 8, 2026
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR October 8, 2026
  • अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’ October 8, 2026
  • मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’ October 8, 2026
  • अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल October 8, 2026
  • इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’ October 8, 2026
  • ‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज October 8, 2026
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से थमीं सांसें October 8, 2026
  • सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब October 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021