LIVE Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: किसानों की महापंचायत में उमड़ी भीड़, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का संबोधन शुरू

LIVE Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: किसानों की महापंचायत में उमड़ी भीड़, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का संबोधन शुरू

मुजफ्फरनगर : महापंचायत मुजफ्फरनगर के बघरा के स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज में आयोजित की गई है। कांग्रेस किसान महापंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए पहुंच गई हैं। इनके साथ मंच पर आचार्य प्रमोद कृष्णन और राष्‍ट्रीय मुक्‍केबाज खिलाड़ी विजेंद्र सिंह भी पहुंचे हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात की गई है। महापंचायत में किसानों की भीड़ जुटी हुई है। मेरठ में स्‍वागत के बाद प्रियंका वाड्रा मुजफ्फरनगर के महापंचायत के लिए रवाना हुई थीं। महापंचायत को सफल बनाने की तैयारी में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एक दिन पहले मुजफ्फरनगर पहुंच गए थे। जिन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ मैदान में तैयारी का जायजा लेते हुए अन्य रणनीतियां बना ली है।

प्रियंका वाड्रा का संबोधन शुरू हुआ 

प्रियंका वाड्रा का संबोधित शुरू हो गए हैं। इनके साथ मंच पर दीपेंद्र हुड्डा, आचार्य प्रमोद कृष्णन, राष्‍ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मंच पर मौजूद हैं। प्रियंका वाड्रा के संबोंधन से पहले वक्‍ताओं ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

मेरठ में प्रियंका वाड्रा का हुआ स्‍वागत 

मुजफ्फरनगर की महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रियंका वाड्रा मेरठ के परतापुर से होकर गई। इस दौरान स्‍वागत के लिए कार्यकर्ता मेरठ में तीन जगहों पर मौजूद रहे। यहां पर पार्टी के झंडे के साथ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और प्रियंका वाड्रा के काफिले को रवाना किया। भुड़बराल, वीआईटी और सकौती में इनका स्‍वागत किया गया। इसके बाद ये महापंचायत के लिए रवाना हो गईं।

एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू 

महापंचायत की तैयारियों के लिए प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक दिन पहले शुक्रवार को ही जिले में पहुंच गए थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सतीश शर्मा को साथ लेकर मैदान की स्थिति का जायजा लिया था। वहीं महापंचायत में किसानों के आने की संख्या और उनके वाहन संबंधी जानकारी भी ली थी। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि महापंचायत में मुख्य वक्ता प्रियंका वाड्रा वाहनों की पार्किग और पंचायत स्थल पर किसानों व आम आदमियों के बैठने की व्यवस्था एक दिन पूर्व पूरी कर ली गई है।

कड़ी रही सुरक्षा व्‍यवस्‍था 

मुजफ्फरनगर के बघरा में किसान महापंचायत के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रही। कांग्रेस जिला  अध्‍यक्ष ने बताया कि महापंचायत के लिए पहले ही परमिशन ले लिया गया था। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा अन्‍य माध्‍यमों से भी सुरक्षा पर नजर रखी गई।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे