मिशन शक्ति” अभियान का शुभारम्भ, कलेक्ट्रेट से प्रचार के लिए एल.ई.डी. वैन रवाना

मिशन शक्ति” अभियान का शुभारम्भ, कलेक्ट्रेट से प्रचार के लिए एल.ई.डी. वैन रवाना
  • महिला व बालिकाओं के प्रति अपराधों को संरक्षण देने वालों की खैर नहीं- मण्डलायुक्त

सहारनपुर [24CN] : मण्डलायुक्त श्री संजय कुमार ने “मिशन शक्ति” अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों से सम्पर्क कर उन्हंे जागरूक कर उनके अधिकारों के बारे में बताया जायेंगा। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि समाजिक कुरीतियों से जुड़े लोगों की जो महिला व बालिकाओं के प्रति अपराधों को संरक्षण देते है, अब उनकी खैर नहीं होगी।

श्री संजय कुमार आज यहां कलेक्ट्रेट में “मिशन शक्ति” कार्यक्रम का संदेश प्रसारित करने वाली एल.ई.डी. वैन तथा स्कूली छात्राओं की रैली को झंडा दिखाकर रवाना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में संलिप्त अपराधियों की खैर नहीं। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न करने वालों को चिन्हित कर दण्ड़ित किया जायेंगा।

पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री उपेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पूरे मण्डल में विशेष अभियान चलाकर महिला व बालिका अपराधियों की कमर तोड़ने का काम पुलिस करेंगी। सभी थानों में महिला हैल्प लाईन स्थापित होगी तथा रोमियों स्क्वायड तथा अन्य पुलिस कर्मी अपराध नियंत्रण में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।

जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में, स्थानीय निकाय, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों, श्रमिकों, किसानों आदि सभी वर्गों के लोगों को महिला अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया जायेंगा। पाॅक्सों कानून के अंतर्गत बच्चों का यौन हिंसा से बचाव, सहायता व पुनर्वास तथा हिंसा करने पर दण्ड़ के प्राविधानों से आम लोगों को जानकारी दी जायेंगी।

इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रचार संदेश के रूप में जनपद में सात एल.ई.डी वैन को रवाना किया गया तथा स्कूली बालिकाओं की एक रैली निकाली गई। बालिकाएं अपने हाथों में ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’’ ‘‘नारी सशक्तिकरण’’ ‘‘नारी जागरूकता’’ के स्लोग्नयुक्त पोस्टर लिए हुए थी। इसके बाद पुलिस लाईन में महिला हैल्प डेस्क की शुरूआत करते हुए एंटी रोमियों स्कवायड की महिला पुलिस कर्मियों को रवाना किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री देवेन्द्र निम, मेयर श्री संजीव वालिया, वरष्ठि पुलिस अधीक्षक डाॅ. एस.चेनप्पा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री एस.बी.सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, भाजपा के शहर अध्यक्ष श्री राकेश जैन सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर, पुलिस अधीक्षक देहात अशोक मीणा, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रेम चंद सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे