यह दौर शुक्रवार को भी जारी है। आज सुबह भी आम आदमी पार्टी की ओर से सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा, एलजी और तिहाड़ प्रशासन पर कई आरोप लगाए हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के न्यूनतम पायदान पर पहुंच गई है। कल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं को शुगर की परेशानी नहीं है। उनसे पूछें कि इस बीमारी से उन्हें कैसे कैसे जूझना पड़ता है।

भाजपा के लोग सीएम का मजाक बनाना बंद करें

संजय सिंह ने आगे सवाल किया कि जिसे शुगर हाे जाता है उसे बहुत सी समस्याएं हो जाती हैं। भाजपा के लोग इस तरह की राजनीति नहीं करें, सीएम केजरीवाल का मजाक बनाना बंद करें।

इसके साथ ही संजय सिंह ने आज एक बार फिर आरोप लगाया, तिहाड़ में CM केजरीवाल को इन्सुलिन नहीं दी जा रही है। एक शुगर को इंसुलिन न मिलना कितनी गंभीर बात है।

संजय ने आगे कहा कि ईडी ने सीएम के डाइट चार्ट को लेकर भी झूठ बोला। एक झूठा डाइट चार्ट मीडिया में सर्कुलेट कर दिया। केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

आप सांसद ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को जान से मारने की गहरी साजिश रची जा रही है। केजरीवाल के साथ जेल में कुछ भी हो सकता है।