Karnataka Election Results 2023: जीत पर बोलीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने देश को जोड़ने वाली राजनीति की

Karnataka Election Results 2023: जीत पर बोलीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने देश को जोड़ने वाली राजनीति की

नई दिल्ली:  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत हासिल हुई है. इस जीत को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस को ऐतिहासिक विजय मिली है. इसके लिए कर्नाटक की जनता का आभार प्रकट करते हैं. उन्होंने जनता का आभार प्रकट किया. प्रियंका ने कहा कि ये आपके मुद्दों की जीत है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये कर्नाटक की तरक्की के विचार को अहमियत देने की जीत है. ये देश को जोड़ने वाली राजनीति है. कर्नाटक कांग्रेस के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं शुभकामनाएं हैं. सभी की मेहनत रंग लाई है.

कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ यहां की जनता को दी गारंटियों को लागू करने का काम करने वाली है. इस जीत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और वर्करों का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकानें खुली है. उन्होंने दावा किया कि सरकार की पहली कैबिनेट में 5 गारंटी को मंजूरी मिली.

कर्नाटक में राहुल और खड़गे का अहम रोल 

इस जीत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का रोल खास माना गया है। उनके मार्गदशन में  राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। सबसे ज्यादा 21 दिन राहुल गांधी कर्नाटक में मौजूद थे. वह 500 किमी से अधिक पैदल भी चले। इस दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याएं भी सुनीं। विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने 18 रैलियों और रोड शो किए, जिससे आम जनता प्रभावित हुई है। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने 35 रैलियों को निकाला। इस बीच प्रियंका गांधी ने भी 14 रैलियों और 11 रोड शो में भाग लिया। सोनिया गांधी ने हुबली में एक रैली निकाली.

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे