नई दिल्ली। ‘बेबी डॉल’ गाने से रातों रात स्टार बनने वाली सिंगर कनिका कपूर आज 20 मई को शादी करने जा रही हैं। शुक्रवार को वह लंदन में एनआरआई बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी संग सात फेरे लेंगी। बीते दिन कनिका की मेहंदी सेरेमनी थी। जिसमें उन्होंने होने वाले पति गौतम के साथ जमकर ठुमके लगाएं और रोमांटिक होती भी नजर आईं।

43 वर्षीय कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी बिल्कुल किसी ड्रीम वेडिंग की तरह थी। सेरेमनी में कनिका पिस्ता ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। महेंदी के दौरान वह अपने मंगेतर के साथ डांस करते तो कभी उन्हें किस करती हुई नजर आईं। मेहंदी सेरेमनी लंदन में हुई। जिसमें किनका के सिर्फ करीबी रिश्तेदार और फ्रेंड्स शामिल हुए। सेरेमनी की सभी रस्मों के दौरान कनिका काफी खुश नजर आ रही थीं।

कनिका कपूर की यह दूसरी शादी है। लंबे समय तक अकेले रहने के बाद आखिरकार उन्होंने एक बार फिर से आगे बढ़ने का फैसला किया है। कनिका को पहली शादी से तीन बच्चे हैं। जिनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं। कनिका के पहले पति राज चंदोक भी एनआरआई थे। राज से कनिका ने 18 साल की उम्र में शादी की थी। कई साल साथ रहने के बाद वह साल 2012 में राज से अलग हो गईं और वापस भारत लौट आईं। शादी के बाद तीनों बच्चों की जिम्मेदारी कनिका ने अपने ऊपर ले ली और एक सिंगल मदर की भूमिका उन्होंने बखूबी निभाई

कनिका हमेशा से सिंगिग की फील्ड में कुछ करना चाहती थीं। तलाक के बाद वे मुंबई चली गईं और सिंगिग में हाथ आजमाना शुरू किया। जिसके कुछ समय बाद उनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स लगें। जिन्होंने कनिका को बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर बना दिया। कनिका, सनी लियोनी पर फिल्माए गए गाने ‘बेबी डॉल’ को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। इसके बाद उन्होंने ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘तुकुर तुकुर’, ‘गेंदा फूल’ और ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ’ बोलेगा सहित कई गानों को अपनी अवाज दी।