साधू संतो के आर्शीवाद से विश्व गुरू बनने जा रहा भारत: बृजेश

साधू संतो के आर्शीवाद से विश्व गुरू बनने जा रहा भारत: बृजेश
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया साधू संतो का सम्मान

देवबंद [24CN] । आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज और श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर के मुख्य पुजारी को गुरू पूर्णिमा के पावन पर विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने पटका पहनाकर व चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंदिर मठों के पुजारियों व साधू संतों को सम्मानित करने के कर्म में शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों ने साधू संतोंका सम्मान किया। इस दौरान विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने कहा की साधु-संतों के आशीर्वाद से ही हिंदुत्व समाज एकजुट होकर देश को विश्व गुरू बनाने की ओर लेकर जा रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मजबूत एवं ताकत देने का काम अगर किया है तो वह इन साधु-संतों का आशीर्वाद और उनकी तपस्या ही है।

उधर, देवबंद नगर मंडल अध्यक्ष विपिन गर्ग, नगर महामंत्री अरुण गुप्ता उपाध्यक्ष विकास त्यागी व राजेश अनेजा ने सरस्वती शिशु मंदिर के मुख्य पुजारी एवं श्री राधा रुकमणी बल्लभ प्राचीन मंदिर के मुख्य पुजारी को फटका पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा नगर के अन्य मंदिरों और मठों में भी नगर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा धार्मिक गुरूओं का आर्शिवाद प्राप्त किया गया। इस दौरान शुभम त्यागी, महेश राणा, चेयरमैन आकाश पुंडीर राम मोहन सैनी, उमेश सैनी आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे