श्रीमद भगवत कथा मे श्रोताओं ने वामन अवतार व नरसिंह अवतार की कथा रसपान किया
नकुड 5 जून इंद्रेश। नगर मे शिवाला महादेव मंदिर मे चल रही श्रीमद भागवत कथा मे आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल ने श्रोताओ को भगवान के वामन व नरसिंह अवतारों की कथा का विस्तार रसपान कराया। उन्हेांने कहा कि भगवान विश्वास व श्रद्धा से मिलते है। भक्त को ईश्वर के प्रति समर्पित श्रद्धा होनी चाहिए।
आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा कि भगवान ने अपने विभिन्न अवतारो ने अपने भक्तों के विश्वास को पूरा किया है। जैसे भक्त प्रहलाद को विश्वास था कि उनके भगवान कण कण मे है। पिता के खंबे मे भगवान के उपस्थित होने के प्रश्न पर प्रहलाद ने विश्वास के साथ कह दिया हां भगवान ंयहा भी है। भगवान भक्त प्रहलाद के इसी विश्वास का पूरा करने के लिये खंबे को चीर कर नरसिंह अवतार मे प्रगट हो गये। उन्होंने न केवल प्रहलाद की रक्षा की बल्कि प्रहलाद के विश्वास की भी रक्षा की।
इस मौके पर आचार्य ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म के प्रसंग का भी वर्णन किया। भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का उदभोदन होते ही श्रौता भाव विभोर हो गये। भक्तो ने पुष्पवर्षा कर अपने उत्साह को प्रदर्शित किया। तथा नंदोत्सव मनाया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता , राजकुमार सेन, रामनाथ कश्यप ने आचार्य भगवती प्रसाद को शाल ओढाकर सम्मानित किया। श्री राधे गोविंद सेवा समिति ने महिला सुरक्षा संगठन की कार्यकर्ताओ को कन्हया की छवि भेंट कर सम्मानित किया गया। कथा के शुभारंभ पर रामकुमार गुप्ता ने परिवार सहित पूजन किया।
