रजिस्टरी कार्यालय को स्थानांतरित करने के विरेाध मे अधिवक्ताओ ने तहसील पर तालाबंदी कर धरना दिया

रजिस्टरी कार्यालय को स्थानांतरित करने के विरेाध मे अधिवक्ताओ ने तहसील पर तालाबंदी कर धरना दिया
तहसील गेट पर धरने पर बैठे अधिवक्ता

नकुड 5 जून इंद्रेश। तहसील मुख्यालय पर उपनिबंधन कार्यालय को शमशान घाट के पास स्थानांतरित करने के विरोध में बार एसोसिशन के आहावान पर अधिवक्ताओ ने तहसील मे तालाबंदी कर तहसील के मुख्य द्वार पर धरना दिया।

इस मौके पर अधिवक्ताअंो ने कहा कि शमशान घाट के पास रजिस्टरी कार्यालय को स्थानांतरिक करने का निर्णय एक पक्षीय लिया गया है। नये स्थान के विषय की अच्छाई बुराई के बारे मे विचार नंही किया गया है। अधिवक्ताओ ने कहा कि नयी साईट पर जाने का रास्ता मैन बाजार से होकर जाता है। शमशान घाट का रास्ता बेहद छोटा है। तहसील मुख्यालय पर ही छः सौ गज से अधिक भूमि उपलब्ध है। नया रजिस्टरी कार्यालय तहसील परिसर मे बनाया जा सकता है। पंरतु प्रशासन ने किसी दबाव मे इस पर विचार नंही किया।

इसके अलावा अगर रजिस्टरी कार्यालय अन्यत्र भेजना ही था तो इसे को किसी जनपदीय सडक पर शिफट किया जा सकता था। नयागांव रोड पर चंदपालखेडी मे सरकार की डेढ बीघा से अधिक जमीन पडी है। जो तीन तरफ से रास्तो से घिरी है। इस पर विचार किया जाना चाहिए था। वकीलो ने कहा कि सहारनपुर सीटी मे तीन रजिस्टरी कार्यालय है। वंहा किसी भी कार्यालय के पास दो गज तक भूमि नंही है। ऐसे नकुड मे बडी रजिस्टरी बनाने की जिद करना उचित नंही है। उन्होंने चेताया कि यदि यह निर्णय नंही बदला तो अधिवक्ता अंादेालन को तेज करेगे। इस मौके पर अधिवक्ताओ ने तहसील के मुख्य गेट व रजिस्टरी कार्यालय पर ताले लगा दिया। जिससे रजिस्टरी कार्यालय मे कोई काम नंही हो पाया। तहसील मे आये वादकारी परेशान घुमते देखे गये। न्यायालयो मे भी कोई काम नंही हुआ।
इस मौके पर बार संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदीप वर्मा , महासचिव अरविंद खटाना , रामकिशन गुप्ता, महेंद्र पालसिंह, ताजुदीन , आजाद सैनी , सुशील चैधरी, जिशान अली, जगमालसैनी , दवेेंद्र चैधरी, राजकुमार त्यागी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply