प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतो का प्रशासक नियुक्त करने पर ग्राम प्रधानो ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
नकुड 5 जून इंद्रेश। ग्राम प्रधान संगठन ने ग्राम प्रधानो को ग्राम पंचायतो के प्रशासक नियुक्त किये जाने पर मुख्यमंत्री को आभार जताया हैं । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति मे संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी मनाया।
क्षेत्रंपचायत के सभागार में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में विधायक मुकेश चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर वे मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना करते है। प्रदेश को योगी जी के रूप मे एक संत मुख्यमंत्री मिला है। जो वास्तव मे अवतारी पुरूष है। उन्होंने ग्राम प्रधानो से अपने अपने गांव मे लाईब्रेरी व ओपन जिम के प्रस्ताव बनाकर देने का आग्रह किया कहा कि इससे गांव में बच्चों के शारारिक व मानसिक विकास मे तेजी आयेगी। विधायक ने विपक्षी सरकारो का जिक्र कर कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेश को बिमारू राज्य से विकसित राज्यों की श्रेणी मे लाकर खडा कर दिया है।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुभाष चैधरी ने ग्राम प्रधानो से बझे समय को सदुपयोग कर गांव में रूठे लोगो को मनाने व विकास आगे बढाने मे करने के लिये कहां ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष संजय चैधरी ने ग्राम प्रधानो को ग्राम पंचायतो का प्रशासक नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री को आभार जताया तथा कहा कि ग्राम प्रधान इस अतिरिक्त समय का प्रयोेग गांव के विकास को तेज करने मे करेगे। कार्यक्रम के सम्राट प्रधान , जसमेर बौध, संजीव चैधरी, भुपेंद्र चैधरी आदि ने भी संबोधित किया।
इस माके पर अघ्याना के प्रधान विनोद त्यागी, राजेश चैधरी, मोहित सैनी , नवीन प्रधान, अनुज प्रधान , शौयब प्रधान सिरसिला, अजबसिंह , आदि उपस्थित रहे।
