श्रीकांत त्यागी मामले में त्यागी समाज के लोगों ने टोल प्लाजा पर किया कब्जा, टोल कराया फ्री

श्रीकांत त्यागी मामले में त्यागी समाज के लोगों ने टोल प्लाजा पर किया कब्जा, टोल कराया फ्री
टोल प्लाजा पर कब्जा किए बैठे त्यागी समाज के लोग
  • श्रीकांत व उसके परिवार के साथ घोर अन्याय किया जा रहा:बोबी त्यागी

देवबंद [24CN]: नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को शुक्रवार को त्यागी समाज के सैकड़ों लोगों ने देवबंद के रोहाना टोल प्लाजा पर कब्जा जमा लिया और टोल फ्री कर दिया। त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि जब तक श्रीकांत व उनके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता त्यागी समाज आंदोलन करता रहेगा।

इस दौरान त्यागी महासभा के सहारनपुर अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि श्रीकांत उसके परिवार के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज की मांग है कि श्रीकांत पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमें अविलंब वापस लिए जाएं’। उन्होंने कहा कि राजनीति के चलते श्रीकांत को झूठे मुकदमों में फंसाने का काम किया गया है। वरिष्ठ समाजसेवी बॉबी त्यागी ने कहा कि श्रीकांत की पत्नी व परिवार के साथ राजनीतिक दबाव और साजिश के तहत अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रीकांत त्यागी के परिवार को बिजली और पानी के कनेक्शन काट कर यातनाएं देने का काम कर रहा है जिसे त्यागी समाज सहन नहीं करेगा ’

त्यागी महासभा के मुजफ्फरनगर अध्यक्ष हरिओम त्यागी ने कहा कि गाजियाबाद के सांसद महेश शर्मा द्वारा श्रीकांत व उनके परिवार का उत्पीड़न कराया जा रहा है और राजनीति के चलते श्री कांत त्यागी पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए है। उन्होंने कहा कि सारी साजिश रचने वाले सांसद महेश शर्मा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में अमरीश त्यागी, सत्यवीर त्यागी, पंकज त्यागी, राजकुमार त्यागी, शिवकुमार त्यागी, मुकेश त्यागी, रजत त्यागी, रामकुमार त्यागी सहित त्यागी समाज के लोग सैकडो लोग शामिल हैं।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे