बरनाला। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता ने वीरवार काे आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें लुधियाना रेफर किया गया है। वह अपने बड़े बेटे (लाभ सिंह के बड़े भाई) की नशे की आदत से परेशान चल रहे थे। उन्हें लुधियाना डीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुबह उनका बड़े बेटे से झगड़ा भी हुआ था। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उगोके पंजाब विधानसभा चुनाव में बरनाला की आरक्षित हलका भदौड़ सीट से मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर चर्चा में आए थे। लाभ सिंह उगोके ने सरकारी स्कूल में शिक्षा हासिल करने के साथ-साथ करीब 15 वर्ष तक झाड़ू भी लगाया था। उगाेके की मां बलदेव कौर इस स्कूल में स्वीपर के तौर पर ठेके पर कार्यरत हैं।