बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन
  • सहारनपुर में सपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन।

सहारनपुर [24CN] । बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वसीम गौड के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन के समक्ष बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन ने सपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रामपुर मनिहारान विधानसभा के गांव बेलडा में आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन के समक्ष वरिष्ठ बसपा नेता वसीम गौड, बेलडा के पूर्व प्रधान अशफाक, पूर्व प्रधान तबरेज, पूर्व प्रधान नईम, नन्हेड़ा बुडढाखेडा के पूर्व प्रधान तौकीर, रसूलपुर के पूर्व प्रधान काला, व बलराम सिंह व कपिल मुखिया लाखनौर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बसपा छोड़कर सपा की नीतियों में आस्था जताते हुए शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का सपा जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन व रामपुर मनिहारान विस प्रभारी जसबीर सिंह वाल्मीकि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन ने कहा कि जिस तरह दिन प्रतिदिन अन्य दलों के लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उससे साबित होता है कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का ही है, क्योंकि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी धर्म व जाति के लोगों को पूरा मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का काम किया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव की तैयारियों में लग जाए ताकि पार्टी हाईकमान जिसे भी पार्टी प्रत्याशी बनाये उसे बहुमत के साथ जिताया जा सके। रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी जसबीर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकारों की गलत नीतियों की वजह से परेशान है। भाजपा सरकारों के पास विकास का कोई एजेन्डा नही है बल्कि भाजपा सरकारें सपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में लागू की गयी जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने तक सीमित रह रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह पार्टी की नीतियों का घर-घर प्रचार प्रसार करें ताकि आगामी विस चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर विकास कार्यों को पुन: शुरू किया जा सके। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाडा ने कहा कि समाजवादी पार्टी दलित, मुस्लिम, पिछड़ा, व्यापारी सभी वर्गो की सच्ची हितैषी है, जब-जब भी सपा उत्तर प्रदेश की सत्ता में आयी तब-तब सपा ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू करने का काम किया। उनहोंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के मसीहा चौ.चरण सिंह, डा. राम मनोहर लोहिया व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की नीतियों व सिद्धान्तों को आगे बढाने का काम कर रही है, क्योंकि सपा का मानना है कि समाजवाद को अपनाकर ही देश व प्रदेश की सभी समस्याओं कराने के साथ ही जनता का भला हो सकता है। कार्यक्रम को रामपुर मनिहारान विधानसभा अध्यक्ष सतनाम चौधरी, जिला सचिव राजकुमार चौधरी कल्याण सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि चौ.प्रवीन बांदूखेडी, शाहनवाज बेलडा, संदीप कुमार लाखनौर, मा.मोहतसीन नल्हेडा सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे