08 जून 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, आर्थिक प्रयास सफल होंगे

08 जून 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, आर्थिक प्रयास सफल होंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज की भद्रा: प्रात: 11:25 बजे से रात्रि के 12:42 बजे तक।

विशेष: नक्षत्र एवं योग वृद्धि।

राशिफल

मेष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे।

वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। धार्मिक मामलों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: धन, सम्मान, में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।

धनु: रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान के कारण चिंतित हो सकते हंै। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बिजनेस में प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी से मतभेद हो सकते हैं।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे