ट्विशा शर्मा केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- हम दुखी हैं कि…

ट्विशा शर्मा केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- हम दुखी हैं कि…

भोपाल के ट्विशा शर्मा केस पर सोमवार (25 मई, 2026) को सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने कहा कि सास पूर्व जिला जज हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कहा जा रहा है कि न्यायपालिका मुकदमे का विवरण दे रही है. सीजेआई ने कहा कि कुछ चीजें हमने सुनीं, जिससे हम बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया भी जिम्मेदारी से अपना काम करे. किसी पक्ष के बयान के आधार पर दावे न किए जाएं.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह कुछ एक्शंस से दुखी हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि न्यायपालिका निष्पक्ष ट्रायल की अनुमति नहीं दे रही है. कोर्ट ने कहा, ‘हमें इसमें कोई शक नहीं है कि पीड़ित और आरोपी पक्ष जांच में सहयोग करेंगे. हमें इस पर भी कोई संदेह नहीं है कि हमारी राज्य एजेंसी या सीबीआई जो भी जांच कर रहे हैं, वे जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाएंगे और सच्चाई का पता लगाएंगे.’

सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचौली की बेंच मामले पर सुनवाई कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में मीडिया से कहा कि वह जिम्मेदारी से काम करें. किसी पक्ष के बयान के आधार पर दावे न किए जाएं.

Leave a Reply