दहिया समेत आधा दर्जन पदाधिकारियों को किया आप से निष्कासति

सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के पश्चिमी प्रांत महासचिव मनीष सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी तथा अपनी जीत का परचम लहराने का काम करेगी। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश दहिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित करने की भी घोषणा की।

आम आदमी पार्टी के पश्चिमी प्रांत महासचिव मनीष सिंह आज यहां दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं है। इसलिए आम आदमी पार्टी को जिले में स्थापित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर पार्टी हित में काम करना होगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष योगोश दहिया, नकुड़ विधानसभा से चुनाव लड़े आशीष त्यागी, चरणप्रीत सिंह, अक्षय जैन व अरविंद मुकंदपुर को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पार्टी से निष्कासित लोगों को पार्टी के झंडे, टोपी या चुनाव चिन्ह का प्रयोग करने की कोई अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया ताकि पार्टी परचम लहराया जा सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल गौतम, डा. डी. के. शर्मा, संजीव दत्त शर्मा, आदित्य गर्ग, मैनपाल सिंह, संजय जैन, डा. अमरदीप सिंह, इंतजार अंसारी, उमर जैदी, हरपाल सिंह, मौहम्मद शोएब, इंत्यिाज खान, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे