शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ़ लॉ एण्ड कांस्टीट्यूशन स्टडीज विभाग में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए “फ्यूजन फिएस्टा – फ्रेशर्स एवं फेयरवेल 2026” पार्टी का आयोजन किया गया।

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ़ लॉ एण्ड कांस्टीट्यूशन स्टडीज विभाग में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए “फ्यूजन फिएस्टा – फ्रेशर्स एवं फेयरवेल 2026” पार्टी का आयोजन किया गया।

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 22-05-2026 को स्कूल ऑफ़ लॉ एण्ड कांस्टीट्यूशन स्टडीज विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए साथी जूनियर छात्रों के द्वारा “फ्यूजन फिएस्टा – फ्रेशर्स एवं फेयरवेल 2026” पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नृत्य, कविता, नुक्कड़ नाटक जैसे अनेक कार्यक्रम छात्रों के द्वारा आयोजित किये गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर एवं विधि विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. उस्मान उल्लाह खान ने माँ सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं कुलगीत गाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल डोगरा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में विधि विभाग के छात्रों ने नृत्य, कविता, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों द्वारा समारोह को यादगार बनाया। इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं ने अनेक खेल जैसे पासिंग द बॉलून, पासिंग द माला, क्विज़ आदि का आनंद भी लिया। अंतिम वर्ष के अनेक छात्र-छात्राओं ने अपनी यादें ताजा की और विश्वविद्यालय में बिताए हुए समय का विवरण किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में अतिथियों द्वारा फ्रेशर व फेयरवेल विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें बी.ए.एल.एल.बी. से मिस्टर फ्रेशर फैज़ सिद्दीकी एवं मिस फ्रेशर ज़ैनब नोशाद रहीं। एल.एल.बी. से मिस्टर फ्रेशर आर्यन सैनी एवं मिस फ्रेशर सारा मलिक रहीं। वहीं फेयरवेल सम्मान में बी.ए. एल.एल.बी से मिस्टर फेयरवेल प्रीत सिंह एवं मिस फेयरवेल जानवी राठौर रहीं। एल.एल.बी. से मिस्टर फेयरवेल आदर्श एवं मिस फेयरवेल गरिमा रहीं। एल.एल.एम से मिस्टर फेयरवेल नवीन एवं मिस फेयरवेल अक्षिता रहीं।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू, एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी छात्र-छात्राओं को अनेक शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराधा, डॉ. राजन, अर्जुन सिंह, मुकेश पांडे एवं हिमानी अटवाल का विशेष योगदान रहा। अंत में विधि विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट (डॉ.) उस्मान उल्लाह खान ने सबका आभार प्रकट किया।

Leave a Reply