• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पूर्व सीबीआइ चीफ रंजीत सिन्हा का निधन, दिल्ली में आज सुबह ली अंतिम सांसें

  • April 16, 2021
पूर्व सीबीआइ चीफ रंजीत सिन्हा का निधन, दिल्ली में आज सुबह ली अंतिम सांसें
  • केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआइ) के पूर्व चीफ रंजीत सिन्हा का निधन। 1974 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी रंजीत सिन्हा का आज सुबह लगभग 4.30 बजे दिल्ली में अंतिम सांसें ली। वह सीबीआई के महानिदेशक और डीजी आईटीबीपी पद पर रहे थे।

नई दिल्ली । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआइ) के पूर्व चीफ रहे रंजीत सिन्हा का आज निधन हो गया है। 1974 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी रंजीत सिन्हा का आज सुबह लगभग 4.30 बजे दिल्ली में देहांत हो गया। रंजीत सिन्हा सीबीआई के महानिदेशक और डीजी आईटीबीपी सहित विभिन्न वरिष्ठ पदों पर रहे थे।

रंजीत सिंह 1974 बैच के आईपीएस अफ़सर और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के महानिदेशक रहे हैं। सीबीआई के महानिदेशक का पद संभालने से पूर्व वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के निदशक थे। 22 नवम्बर 2012 को उन्हें अगले दो सालों के लिए सीबीआई के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले सिंह रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व और पटना और दिल्ली सीबीआई में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके थे।

विवादों से रहा नाता

अपने प्रोफेशनल करियर में रंजीत सिन्हा ने सीबीआई डायरेक्टर, आईटीबीपी डीजी जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। रंजीत सिन्हा पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। सीबीआई ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस भी दर्ज किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने सीबीआई डायरेक्टर के पद पर रहते हुए कोयला आवंटन घोटाले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी। 1974 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सिन्हा की संदिग्ध भूमिका की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था। इस आदेश के तीन महीने बाद सीबीआई ने सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

आईपीएस अधिकारी रंजीत सिन्हा साल 2012 से 2014 के बीच दो साल के लिए सीबीआई के निदेशक रहे। सीबीआई निदेशक रहते हुए अपने आवास पर कोयला आवंटन के कुछ आरोपियों से कथित मुलाकात से पैदा हुए विवाद के बाद रंजीत सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 2017 में सीबीआई ने रंजीत सिन्हा के खिलाफ कोयला घोटाला मामले में एफआइआर दर्ज की थी। उन पर आरोप लगे थे कि बतौर सीबीआइ प्रमुख उन्होंने कोयला घोटाला जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी।

 

Post navigation

Prev
Next
‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण

‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण

  • October 8, 2026
अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

  • October 8, 2026
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

  • October 8, 2026
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल

अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल

  • October 8, 2026
इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

  • October 8, 2026
‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज

‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज

  • October 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण October 8, 2026
  • नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, ‘उनके बेबाक और स्पष्ट विचार…’ October 8, 2026
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR October 8, 2026
  • अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’ October 8, 2026
  • मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’ October 8, 2026
  • अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल October 8, 2026
  • इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’ October 8, 2026
  • ‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज October 8, 2026
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से थमीं सांसें October 8, 2026
  • सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब October 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021